विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब जल्द ही आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली चाय

By Babita KashyapEdited By:
Published: Fri, 17 Mar 2017 11:05 AM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2017 09:15 AM (IST)

हर्बल पौधों की मदद से ऐसी चाय बनाई जा रही है, जिसके सेवन से बुढ़ापे पर रोक लग जाएगी।

अब जल्द ही आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली चाय
अब जल्द ही आने वाली है बुढ़ापा रोकने वाली चाय

जागरण संवाददाता, मेरठ। जिस जवानी को कायम रखने के लिए लोग सर्जरी, महंगे इलाज से लेकर हर मुश्किल काम करने के लिए तैयार रहते हैं। उसी जवानी को बरकरार रखने के लिए आयुर्वेद में ऐसे तमाम औषधीय पौधों के विषय में बताया गया है, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। अब उसी ज्ञान के आधार पर शोध करके हर्बल पौधों की मदद से ऐसी चाय बनाई जा रही है, जिसके सेवन से बुढ़ापे पर रोक लग जाएगी। 
सेंट्रल इंस्टीट्यूट आफ मेडिसिनल एंड एरोमेटिक प्लांट (सीआइएमएपी) के  चेयरमैन डा. राकेश पांडे ऐसे औषधीय पौधों पर काम कर रहे हैं, जो शरीर को बूढ़ा होने से रोकेगी। चौ. चरण सिंह विवि में राष्ट्रीय सेमीनार में आए डा. पांडे ने बताया कि आयुर्वेद में ऐसे कई  पौधों का जिक्र है, के शरीर को निरोग रखने के साथ जवान बनाने में सहायक हैं। उन्होंने बताया कि करीब पंद्रह औषधीय पौधों पर शोध में ऐसे तत्व पाए गए जो मानव स्वास्थ्य के लिहाज से काफी उपयोगी हैं। ऐसे पौधों के अर्क एंटी एजिंग यानी बुढ़ापा आने से रोकने में सहायक हैं। इसमें से कई औषधीय पौधों के अर्क से मेडिसिन तैयार की जा रही है। साथ ही हर्बल पौधों से बनी एंटी एजिंग टी (बुढ़ापे को आने से रोकने वाली चाय) इस साल के अंत तक बाजार में उपलब्ध हो जाएगी। 
डा. पांडे ने बताया कि एंटी एजिंग हर्बल से जो दवाएं या उत्पाद तैयार हो रहे हैं, वह शरीर की त्वचा को बूढ़ा करने वाले फैक्टर को कम करते हंै और त्वचा जवान रहती है। डा. पांडे ने बताया कि इंस्टीट्यूट में ऐसे बहुत सारे औषधीय पौधों पर रिसर्च किया जा रहा है, ताकि किसान इनका व्यवसायिक उपयोग कर सकें। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।