विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता के बेहतर स्वास्थ्य के लिए प्रशंसकों ने की पूजा-अर्चना

By Atul GuptaEdited By:
Published: Fri, 23 Sep 2016 05:23 PM (IST)Updated: Sat, 24 Sep 2016 12:48 PM (IST)

तमिलनाडु की सीएम जललिता की सेहत में सुधार के लिए उनके प्रशंसकों ने पूजा अर्चना की।

News Article Hero Image

चेन्नई, प्रेट्र । तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता की सेहत में सुधार के लिए उनके प्रशंसकों ने पूजा-अर्चना की। एआइएडीएमके की के सरस्वती ने कहा कि मुख्यमंत्री अब स्वस्थ हैं। इन खबरों में कोई दम नहीं है कि वो इलाज के लिए सिंगापुर जाने वाली थीं। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की।

अपोलो अस्पताल के अधिकारी एस विश्वनाथन ने कहा कि मुख्यमंत्री को अब बुखार नहीं है। लेकिन उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। उन्हें बुखार और डिहाइड्रेशन की शिकायत पर अस्पताल लाया गया था। वह अब स्वस्थ हो रही हैं। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणस्वामी ने 68 वर्षीय अन्नाद्रमुक नेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

सिद्दरमैया ने ट्वीट किया, 'मुख्यमंत्री जयललिता की तबियत खराब होने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। मैं उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' जबकि नारायणस्वामी ने ट्वीट में कहा, 'मुझे यकीन है कि वह सभी की प्रार्थनाओं से स्वस्थ होकर शीघ्र वापसी करेंगी।' अन्नाद्रमुक के कार्यकर्ताओं ने अपनी नेता के जल्दी ठीक होने के लिए तमिलनाडु के कई मंदिरों में पूजा-अर्चना की। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की।

पढ़ें- तमिलनाडु सरकार ने लांच की 204 करोड़ रुपये वाली ‘थायकु थंगम’ स्कीम