Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जाकिर नाइक का आरोप- इस्लामिक चैनल की वजह से हुआ PEACE TV बैन

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 15 Jul 2016 09:17 PM (IST)

    जाकिर नाइक ने आज सउदी अरब से मुंबई में स्काइप के जरिए प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस पीसी में उन्होंने अपने उपर लगे सभी आरोपों को खारिज कर दिया।

    मुंबई, (एएनआई)। विवादित इस्लाम प्रचारक जाकिर नाइक ने सउदी अरब के मदीना से स्काइप के जरिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जाकिर ने पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा कि 'फ्रांस में हुए हमले की मैं निंदा करता हूं। दुनिया में हुए सभी आतंकी हमलों की निंदा करता हूं।' उन्होंने खुद को शांति दूत भी बताया। साथ ही कहा कि ''ट्रैवेल प्लान के अनुसार मैं इस साल नहीं बल्कि अगले साल भारत लौट सकता हूं।''

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आतंकियों को प्रेरित नहीं किया

    जाकिर ने अपनी सफाई में कहा कि 'मैंने कभी किसी को आतंक के लिए प्रेरित नहीं किया। आत्मघाती हमलों में बेकसूरों लोगों की हत्या इस्लाम में हराम है। युद्ध में आत्मघाती हमला जायज है। देशहित में आत्मघाती हमला हो तो वो जायज है।' जाकिर ने कहा कि जान बचाने के लिए शराब पीना भी जायज है।

    मीडिया पर साधा निशाना

    जाकिर ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय मीडिया पर निशाना साधा। जाकिर ने कहा 'ढाका में छपी खबरों पर ही भारत में मेरा मीडिया ट्रायल किया जा रहा है। अगर आप मेरी रिकॉर्डिंग को ध्यान से सुनेंगे तो आपको जवाब मिल जाएगा। क्लिप्स को अधूरा दिखाया गया या फिर उनसे छेड़छाड़ की गई। अगर आप मुझसे स्पष्टीकरण चाहते हैं तो मैं आपको पूरा जवाब पेन ड्राइव में भी दूंगा।'

    जांच एजेंसी ने संपर्क नहीं किया

    जाकिर ने कहा कि अभी तक उनसे किसी जांच एजेंसी ने संपर्क नहीं किया है। किसी सरकारी अधिकारी ने अभी तक उनसे कोई सवाल नहीं किया है। जाकिर ने कहा कि उन्हें भारत सरकार या मुंबई पुलिस से कोई दिक्कत नहीं है। जकिर ने कहा कि जांच में मदद करने के लिए वो तैयार है।

    वेंकैया ने जाकिर के आरोपों को किया खारिज

    अपने खिलाफ कार्रवाई को सांप्रदायिक रंग देने की जाकिर नाइक की कोशिशों का केंद्र सरकार ने करारा जवाब दिया है। सूचना प्रसारण मंत्री वेंकैया नायडू ने साफ कर दिया है कि पीस टीवी को नियमों को पूरा नहीं करने के कारण बंद किया गया है, ना कि धर्म के आधार पर। जाकिर नाइक ने आरोप लगाया था कि मुस्लिम धर्म से संबंधित होने के कारण पीस टीवी का प्रसारण प्रतिबंधित किया जा रहा है। जाकिर नाइक के आरोपों के बारे में पूछे जाने पर वेंकैया नायडू ने कहा कि हमारे देश में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता है। यह आरोप बेबुनियाद है कि पीस टीवी को इस्लामिक होने की वजह से प्रसारण का अधिकार नहीं दिया गया है। हकीकत यह है कि पीस टीवी को कभी प्रसारण की अनुमति मिली ही नहीं।

    तीन बार रद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस

    बता दें इससे पहले जाकिर नाइक की प्रेस कॉन्फ्रेंस तीन बार रद हो चुकी है। बुधवार रात को भी जाकिर नाइक की पीसी को रद करना पड़ा था। जाकिर को 11 जुलाई को भारत लौटना था। लेकिन सोमवार को जाकिर के प्रवक्ता आरिफ ने बताया कि वो अब दो-तीन हफ्ते बाद भारत लौटेंगे।

    जाकिर नाइक पर कसा शिकंजा, पीस टीवी का यूआरएल हुआ ब्लॉक

    ढाका हमले के बाद विवाद में अाया नाइक डॉक्टर से इस्लामिक उपदेशक बने नाइक हमेशा से सुरक्षा बलों के रेडार पर रहे हैं। अतीत में दिए इनके बयान काफी विवादित रहे हैं। उन्होंने कहा था कि यदि ओसामा अमेरिका को आतंकित कर रहा है वह उसके साथ हैं। नाइक हाल ही में बांग्लादेश की राजधानी ढाका के एक कैफे में हुए आतंकी हमले के बाद फिर से विवादों में आए हैं। बांग्लादेश अथॉरिटी ने इस हमले का कनेक्शन नाइक से भी जोड़ा था। अथॉरिटी का कहना था कि नाइक की स्पीच से आतंकी प्रेरित थे। कई अौर देशों में नाइक के स्पीच बैन इस विवादित इस्लामिक उपदेशक को यूनाइटेड किंगडम, कनाडा और मलेशिया ने बैन कर रखा है। 2013 में मुंबई में एक नफरत भरी स्पीच के कारण भी वह जांच के घेरे में हैं। नाइक का इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पाकिस्तान के आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े जमात-ऊद-दावा की वेबसाइट पर मजहबी लर्निंग सेंटर के रूप में लिस्टेड है। भारत में पीस टीवी पर बैन केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के चैनल पीसी टीवी को बैन कर दिया है। भारत में न सिर्फ नाइक की वेबसाइट का यूआरएल ब्लॉक कर दिया गया है, बल्कि उसके चैनल पीस टीवी को भी नहीं दिखाने का निर्देश भी जारी कर दिया गया है।

    शिया धर्मगुरु ने कहा, जाकिर नाइक पर अवश्य कार्रवाई करे सरकार

    दिग्विजय सिंह ने जाकिर नाइक को बताया शांति दूत

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने फिर विवादास्पद इस्लामिक धर्म प्रचारक जाकिर नाइक को शांति दूत करार दिया है। उन्होंने कहा कि जाकिर इस्लाम का सही अर्थ और उद्देश्य बताते हैं। यह भाजपा है जो इस्लाम को आतंकवाद से जोड़ रही है।

    कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर जाकिर भड़काऊ उपदेश के आरोपी हैं तो साक्षी महाराज, योगी आदित्यनाथ और साध्वी प्राची जैसे भाजपा नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। कांग्रेस महासचिव ने कहा, 'मुझे 2012 में शांति सम्मेलन में बुलाया गया था। वहां मैंने डॉ. नाइक के साथ मंच साझा किया था। उनका पूरा भाषण सांप्रदायिक सद्भाव और इस बात पर केंद्रित था कि इस्लाम कैसे आतंकवाद के खिलाफ है। उन्होंने शांति का संदेश दिया था।' उन्होंने कहा कि अगर नाइक इतने खतरनाक हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल को उनके भाषणों के बारे में पता क्यों नहीं था। डोभाल खुफिया ब्यूरो (आइबी) के निदेशक भी रह चुके हैं। पिछले दो साल से महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार ने उनके खिलाफ कोई मामला क्यों नहीं दर्ज करवाया।

    comedy show banner
    comedy show banner