विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 11, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

योगेंद्र को मिल रहे समर्थन से केजरी को लग सकता है झटका

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Sat, 11 Apr 2015 10:07 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 11 Apr 2015 03:48 PM (GMT+05:30)

आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पार्टी के बागी गुट के तेवर से लगता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पार्टी के बागी गुट के तेवर से लगता है कि केजरीवाल गुट को बड़ा झटका लग सकता है। बागी गुट के 14 तारीख को होने वाले कार्यक्रम को भारी समर्थन मिल रहा है। गौरतलब है कि योगेंद्र यादव समर्थन जुटाने के लिए राष्ट्रव्यापी अभियान पर निकले हुए हैं।

आप के बागी गुट ने दावा किया कि उनके स्वराज संवाद कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता अरुणा रॉय के साथ-साथ 100 से ज्यादा ऐसे लोकसभा उम्मीदवार शामिल होंगे, जिन्होंने पार्टी के टिकट पर पिछला आम चुनाव लड़ा था।

बागी गुट की ओर से बनाए गए एक ट्विटर अकाउंट पर यह दावा भी किया गया कि वरिष्ठ पत्रकार कुलदीप नैयर भी स्वराज संवाद में शामिल होंगे। यह दावा भी किया गया कि 14 अप्रैल को गुड़गांव में होने वाले इस कार्यक्रम के लिए करीब 3,591 लोगों से प्रतिक्रिया मिली है। बताया गया है कि सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटकर के भी शामिल होने का दावा किया गया है। मेधा ने पिछले दिनों आप की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

पढ़ेंः 14 अप्रैल को होने वाली बैठक का मकसद आप को तड़ना नहींः योगेंद्र यादव

पढ़ेंः केजरीवाल ने पहली बार खोला मुंह, कहा-भूषण-यादव को हटाना सही