विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

14 अप्रैल को होने वाली बैठक का मकसद आप को तोड़ना नहींः योगेंद्र यादव

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Fri, 10 Apr 2015 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 10 Apr 2015 12:09 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि गुडगांव में 14 अप्रैल को होने वाली बैठक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के असंतुष्ट नेता योगेंद्र यादव ने कहा है कि गुडगांव में 14 अप्रैल को होने वाली बैठक का मकसद आप को तोड़ना नहीं है। यादव ने कहा कि बातचीत से कोई चीज टूटती नहीं बल्कि जुड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से बाउंसरों की मौजूदगी में 28 मार्च की बैठक हुई, नेताओं को बिना कारण बताओ नोटिस दिए या उनके जवाब का इंतजार किये बिना नेताओं को निष्कासित कर दिया गया, वह था पार्टी को तोड़ने का प्रयास।

गौरतलब है कि गुडगांव बैठक के लिए समर्थन जुटाने के मकसद से देशभर में भ्रमण कर रहे यादव ने कहा कि हम किसी की आलोचना करने का कोई प्रयास नहीं कर रहे। वे तो मिल-बैठ कर विचार विमर्श से आगे का रास्ता निकालना चाहते हैं। यादव ने कहा कि हम चाहते हैं कि वह मकसद पूरा हो सके जिसके लिए पार्टी का गठन किया गया था।

यह पूछने पर कि क्या उन्होंने स्वराज संवाद के लिए अपने नेता एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण दिया है, यादव ने कहा कि ऐसे 48 लोगों को खुला निमंत्रण दिया गया है, जो या तो पार्टी में हैं या फिर पहले रहे हैं, जिनमें केजरीवाल भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निमंत्रण को वेबसाइट पर डालने के बाद हमें संवाद को लेकर अप्रत्याशित समर्थन मिल रहा है।

पढ़ेंः केजरीवाल ने खोला मुंह, कहा-भूषण-यादव को हटाने का फैसला सही