विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 13, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यासीन भटकल ने किया था शीतला घाट में धमाका

By Edited By:
Published: Fri, 13 Sep 2013 09:09 AM (IST)Updated: Fri, 13 Sep 2013 09:10 AM (IST)

वाराणसी के शीतला घाट में हुए बम धमाके की गुत्थी तीन साल बाद सुलझ गई है। पिछले दिनों गिरफ्तार इंडियन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [नीलू रंजन]। वाराणसी के शीतला घाट में हुए बम धमाके की गुत्थी तीन साल बाद सुलझ गई है। पिछले दिनों गिरफ्तार इंडियन मुजाहिद्दीन [आइएम] के सह- संस्थापक यासीन भटकल ने शीतला घाट धमाके की जिम्मेदारी स्वीकार कर ली है। गौरतलब है कि गंगा आरती के दौरान हुए धमाके में एक बच्ची की मौत हो गई थी और दो दर्जन से ज्यादा घायल हुए थे। आइएम ने ई-मेल भेजकर धमाके की जिम्मेदारी ली थी, लेकिन उत्तर प्रदेश एटीएस आरोपियों तक पहुंचने में नाकाम रही थी।

पढ़ें : बड़ा खुलासा, भारत में आइएम का चीफ बनना चाहता था भटकल

एनआइए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लगभग 15 दिन हिरासत में गुजारने के बाद भटकल धीरे-धीरे अनसुलझे आतंकी हमलों का राज खोलने लगा है। इसी सिलसिले में उसने स्वीकार किया है कि शीतला घाट में धमाका करने और जिम्मेदारी लेने का पूरा प्लान उसी का था। इस काम में उत्तर प्रदेश से जुड़े दो आतंकियों ने उसकी मदद की थी। एनआइए अधिकारी फिलहाल इन आतंकियों के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर रहे हैं।

पढ़ें: पत्नी को लिखा खत आतंकी भटकल के लिए बना फंदा

सूत्रों के अनुसार भटकल से मिली जानकारी के आधार पर इन आतंकियों की तलाश की जा रही है। धमाके की जिम्मेदारी लेने वाली ई-मेल मुंबई से एक असुरक्षित वाइफाइ नेटवर्क के जरिए भेजी गई थी। मीडिया हाउस को किए ई-मेल में कहा गया था कि अयोध्या पर इलाहाबाद हाई कोर्ट के पक्षपातपूर्ण फैसले का बदला लेने के लिए धमाका किया गया है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर