विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 04, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बड़ा खुलासा, भारत में आइएम का चीफ बनना चाहता था भटकल

By Edited By:
Published: Wed, 04 Sep 2013 04:37 PM (IST)Updated: Wed, 04 Sep 2013 04:40 PM (IST)

आतंकी यासीन भटकल पर हुए नये खुलासे में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आये है। यासीन भारत में इंडियन मुजाहिदीन ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आतंकी यासीन भटकल पर हुए नये खुलासे में कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। यासीन भारत में इंडियन मुजाहिदीन का चीफ बनना चाहता था। इससे पहले गिरफ्तार आतंकी टुंडा की निशानदेही पर भटकल को पकड़ने में कामयाबी मिली थी। यही नहीं, आइएसआइ ने आइएम को दो गुट में बांटने की योजना भी बनाई थी। आतंकी तहसीम की गिरफ्तारी के बाद यह राज खुला है। इतना ही नहीं भटकल को दक्षिण भारत की कमान सौंपे जाने की योजना थी। जबकि तहसीम को उत्तर भारत की कमान सौंपने की योजना थी।

पढ़े : भटकल को लग गई थी गिरफ्तारी की भनक

इससे पहले आतंकी यासीन भटकल ने भारत के कई शहरों पर हवाई हमले की तैयारी की थी। सूत्रों के मुताबिक भटकल ने खुलासा किया है कि भारत के कई शहरों पर एरियल अटैक की तैयारी थी। छोटे शहर से प्लेन हाईजैक कर हमले की पूरी तैयारी की गई थी। भटकल ने बताया है कि बटला हाउस एनकाउंटर के आरोपी यानि आजमगढ़ मॉड्यूल के तीन आरोपी पाकिस्तान भागे थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर