विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध सख्ती जारी रहेगी: अखिलेश

By Edited By:
Published: Thu, 29 May 2014 06:01 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लापरवाही बरतने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार ऐसे लापरवाह अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी सख्ती जारी रखेगी।

पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की 27वीं पुण्य तिथि पर आज अखिलेश यादव ने लखनऊ में विधानसभा प्रांगण में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि अधिकारियों को अपना कार्य कुशलतापूर्वक संपन्न करने का प्रयास करना चाहिए और यह उनका कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। लोकसभा चुनाव के बाद अधिकारियों के तबादले एवं निलंबन के बढ़ते मामलों के संबंध में पूछे गए पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए सरकार द्वारा यह उठाया जा रहा है और इसके पीछे कोई राजनीति वजह नहीं है।

उल्लेखनीय है कि सपा सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद अब तक राज्य के दस जिला अधिकारियों को उनकी गैरहाजिरी एवं अनियमितता को लेकर नोटिस जारी किया है। इतना ही नहीं राज्य में तैनात कई आइएएस एवं आइपीएस अधिकारियों का तबादला भी कर दिया गया है। साथ ही फिरोजाबाद एवं लखीमपुर के एसपी को निलंबित कर दिया गया है। मालूम हो कि लोकसभा चुनाव में यूपी के कुल 80 सीटों में सपा मात्र पांच सीटों पर जीत हासिल हुई है।

पढ़ें : यूपी सीएम के सख्त तेवर बरकरार