Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    'जब लौट कर आएंगे तो आपको पता चल जाएगा कहां थे राहुल'

    By Sudhir JhaEdited By:
    Updated: Mon, 02 Mar 2015 01:57 PM (IST)

    प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की अटकलों के बीच जब आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ कहने से इन्कार कर दिया। राहुल गांधी कहां गए हैं इस बारे में पूछने पर सोनिया ने कहा कि जब वह

    नई दिल्ली। प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव बनाए जाने की अटकलों के बीच जब आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ कहने से इन्कार कर दिया। राहुल गांधी कहां गए हैं इस बारे में पूछने पर सोनिया ने कहा कि जब वह लौटकर आएंगें तो आपको पता चल जाएगा वह कहां गए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव व उसके बाद कई राज्यों में लगातार कांग्रेस की करारी हार के बाद राहुल गांधी की क्षमता पर पार्टी के अंदर और बाहर प्रश्न उठने लगे हैं। इतना ही नहीं कुछ दिनों पहले कानपुर में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए राहुल से इस्तीफे की भी मांग कर डाली। उनका कहना था कि राहुल पद छोड़ें आैर दूसरे को मौका दें। इस बीच प्रियंका गांधी के भी महासचिव बनाए जाने की अटकलें उठ रही हैं। लेकिन इन बातों पर से पर्दा राहुल के वापस लौटने पर ही उठ पाएगा।

    पढ़ेंः बड़े बदलाव को तैयार नहीं कांग्रेस की राज्य इकाइयां

    पढ़ेंः अजय माकन संभालेंगे दिल्ली कांग्रेस की कमान