विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा तो सर्जिकल स्ट्राइक से परहेज नहीं : जनरल रावत

By Kamal VermaEdited By:
Published: Fri, 13 Jan 2017 01:56 PM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 04:49 AM (IST)

जनरल रावत ने कहा कि अगर पड़ोसी मुल्क सीजफायर उल्लंघन करता रहा तो हम फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर सकते हैं।

सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा तो सर्जिकल स्ट्राइक से परहेज नहीं : जनरल रावत
सीमा पार से आतंकवाद जारी रहा तो सर्जिकल स्ट्राइक से परहेज नहीं : जनरल रावत

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत ने पाकिस्तान को दो टूक संदेश दिया है कि वह सीमा पार से आतंकी घुसपैठ के जरिए जम्मू-कश्मीर में हिंसा फैलाने से बाज नहीं आएगा तो भारत आगे भी सर्जिकल स्ट्राइक करेगा। उनका साफ कहना है कि बेशक हम सरहद पर शांति चाहते हैं। मगर सीमा पार से भी अमन का ऐसा ही जवाबी पैगाम नहीं मिलेगा तो फिर दुश्मन के खिलाफ सेना सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई अपनी चुनौतियों के हिसाब से करेगी।

सेना प्रमुख ने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के छद्म युद्ध के जरिए भारत के धर्मनिरपेक्ष ढांचे पर आघात करने की कोशिश की जा रही है। नए सेना प्रमुख के अनुसार जम्मू-कश्मीर में कालेज के युवाओं को उपद्रव और हिंसा के लिए आगे आना साफ जाहिर करता है कि इन्हें उकसाया जा रहा है। इसलिए हमें राज्य के हालत को सुरक्षा समेत तमाम चुनौतियों के स्तर पर तत्परता से निपटना होगा। जनरल रावत ने कहा कि राज्य के सेक्यूलर ढांचे को हमें 1989 की स्थिति की ओर ले जाना होगा जब घाटी में आतंकी हिंसा के शुरू हुए दौर में बड़ी आबादी वहां से पलायन कर गई। जनरल रावत ने सेना प्रमुख के रुप में सेना दिवस के सिलसिले में हुई अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सवालों के जवाब में यह बात कही।

पीओके में सर्जिकल हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद भी पाकिस्तान की आतंकी घुसपैठ और सीमा पर जारी फायरिंग नहीं रूकने के सवाल पर जनरल रावत ने कहा कि जब किसी के खिलाफ आप कुछ करेंगे तो वह चुप नहीं बैठेगा। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हमें ऐसे संकेत नहीं मिले कि सीमा पर शांति होनी चाहिए और संघर्ष विराम का उल्लंघन घटना चाहिए। सेना प्रमुख ने कहा कि हमारा मकसद शांति बहाली का है और हम विरोधी को भी कहना चाहते हैं कि आप शांति चाहते हैं तो ठीक है। मगर हमारी शांति की पहल का आप जवाब नहीं देंगे और आतंकी घुसपैठ नहीं थमेगा तो फिर सर्जिकल स्ट्राइक जारी रहेगी।

पीएम मोदी से मिले सेना प्रमुख रावत, सुरक्षा मुद्दों पर हुई बातचीत

सेना प्रमुख ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा के निकट लांच पैड से आतंकी पीओके के आतंकी कैंपों में भाग गए थे। मगर अभी दूसरे इलाकों खासकर पीर पंजाल के निचले हिस्से में उनकी सक्रियता देखी गई है और वे स्थान बदलते रहते हैं। इसीलिए ठंढ के मौसम में भी बर्फ वाले इलाकों में घुसपैठ रोकने को मुस्तैद है। इसी वजह से गुरुवार को हमने दो आतंकियों को घुसपैठ की कोशिश करने के दौरान मार गिराया।

जनरल रावत ने पाकिस्तान के नए सेना प्रमुख जनरल बाजवा के साथ संयुक्त राष्ट्र के सैन्य मिशन में काम करने की बातों को नकारते हुए कहा कि कभी साथ काम नहीं किया है।सेना प्रमुख ने इस दौरान सेना के हथियारों, टैंकों, हेलीकाप्टरों के साथ आधुनिक हाईटेक वार फेयर प्रणाली को आगे बढ़ाने जैसे कदमों की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि टी-72 टैंक को आने वाले सालों में बदला जाएगा। इसी तरह चेतक हेलीकाप्टर की जगह कोमोव लेंगे।

महिला सैनिकों को अग्रिम मोर्चे पर सीधे मुकाबले के लिए तैनात करने की सेना की योजना के बारे में जनरल बिपिन रावत ने कहा कि इसका फैसला महिला सैन्य कर्मियों को ही करना होगा। क्योंकि युद्ध के मोर्चे पर तैनाती की परिस्थितियां बिल्कुल अलग होती हैं। सैनिक मोर्चे पर कई दिन बिना शौचालय और आश्रय की सुविधा के कठिन हालातों में रहते हैं। यह स्थिति महिलाओं के लिए सामान्य नहीं है। इसलिए अग्रिम मोर्चे पर तैनाती के मामले में महिला सैनिकों को भी अपने पुरूष सहकर्मियों के हालात का सामना करना पड़ेगा। जनरल रावत ने साफ कहा कि जब समान रोल होगा तो महिला सैनिकों को भी समान जिम्मेदारी भी लेनी होगी।

अखनूर आतंकी हमला: मारे गए मजदूरों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।