विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगस्ता वेस्टलैंड डील में संजीव त्यागी ने लिए थे पैसे: सूत्र

By Sachin BajpaiEdited By:
Published: Fri, 06 May 2016 05:35 PM (IST)Updated: Fri, 06 May 2016 06:15 PM (IST)

अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। शुक्रवार को बड़ा खुलासा सामने आया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, एएनआई। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में जांच तेजी से रफ्तार पकड़ रही है। शुक्रवार को बड़ा खुलासा सामने आया। सीबीआइ सूत्रों के हवाले से त्यागी बंधुओं ने बिचौलिए से पैसे लेने की बात कुबूली है। संजीव त्यागी ने स्वीकार किया है कि वह हैश्के व गेरोसा से वित्तीय लेनदेन में शामिल था। साथ ही त्यागी बंधुओं ने यह भी स्वीकार किया कि एसपी त्यागी से उनके संबंध थे। इस बीच सीबीआइ ने तीनों भाइयों और गौतम खेतान को समन भेजकर पूछताछ के लिए शनिवार को बुलाया है।

अगस्ता वेस्टलैंड: पार्रिकर के करारे जवाब के बाद कांग्रेस ने किया वॉकआउट

इससे पहले गुरुवार को सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि गौतम खेतान ने अगस्ता वेस्टलैंड मामले में पैसे लेने की बात कबूल कर ली है। सूत्रों के मुताबिक गौतम खेतान ने कबूल किया है कि उसने गेरोसा और हैश्के से पैसा लिए थे।

जल्द ही भारतीय वायु सेना में भी दिखाई देंगी महिला फाइटर पायलट: पार्रिकर

हालांकि सीबीआई गेरोसा और हैश्के से पैसे लेने के गौतम खेतान के जवाब संतोषजनक नहीं है। इसलिए सीबीआई अभी भी उन दोनों के बीच पैसे के असली लेन देन का पता लगा रही है। सीबीआई ने गुरुवार को भी गौतम खेतान से पूछताछ की । सीबीआई गौतम खेतान से उनके विदेशी संबंधो के बाबत नौकरशाहों को कथित तौर पर रिश्वत दिये जाने और उनके द्वारा बनाई गई कथित तौर पर फर्जी कंपनियों की जांच कर रही है।

अगस्ता वेस्टलैंड स्कैम में विदेशी महिला क्रिस्टीन ने निभाई थी अहम भूमिका!