विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

H 1B वीजा पर अमेरिका हुआ सख्‍त, कहा- नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्‍त

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 09:03 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 10:50 AM (IST)

अमेरिका ने साफ कर दिया है कि वह पिछली सरकार द्वारा एच-1-बी वीजा को जारी करने में बरती जा रही ...और पढ़ें

H 1B वीजा पर अमेरिका हुआ सख्‍त, कहा- नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्‍त
H 1B वीजा पर अमेरिका हुआ सख्‍त, कहा- नियमों की अनदेखी नहीं होगी बर्दाश्‍त

वाशिंगटन (जेएनएन)। अमेरिका ने एच-1-बी वीजा जारी करने में नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। अमेरिका ने साफ कर दिया है कि जिस किसी ने भी नियमों की अनदेखी की उसको बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा अब गेस्‍ट वर्कर के तौर पर यह वीजा पाने वालों के लिए अब नियमाें को और कड़ा कर दिया गया है। सिविल राइट डिवीजन के एक्टिंग असिसटेंट अटॉर्नी जनरल टॉम व्‍हीलर ने पिछली सरकार पर नियमों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा था कि अब इस तरह की लापरवाही को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इस मामले में हो रही धोखाधड़ी को भी सख्‍ती से रोका जाएगा।

उन्‍होंने अधिकारियों को भी इस बाबत सख्‍त निर्देश दिए हैं कि नियमों को ताक पर रखकर एच-1-बी वीजा को जारी करने वाले अधिकारियों को और अमेरिकी वर्करों के लिए नकारात्‍मक द‍ृष्टिकोण अपनाने वाले अधिकारियों को बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि अब अमेरिका के वर्कर्स के खिलाफ अन्‍याय बर्दाश्‍त नहीं किया जाएगा और यदि किसी तरह की शिकायत इस बाबत आती है तो उसकी पूरी जांच की जाएगी व दोषी को दंडित भी किया जाएगा।

व्‍हीलर के दिशा-निर्देर्शों के बाद एच-1-बी वीजा जारी करने वाली एजेंसी यूएससीआईएस ने सभी अधिकारियों को एक इस बाबत नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें अधिकारियों से नियम कानूनों को कड़ाई से पालन करने की बात कही गई है। अमेरिकी प्रशासन द्वारा ओबामा सरकार पर आरोप भी लगाया गया है कि उस वक्‍त नियमों को ताक पर रखकर अमेरिकियों के साथ भेदभाव किया गया।

ट्रंप प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि एच-1-बी वीजा का आवेदन करने वाले की पूरी जांच के बाद ही अब इसको जारी किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि क्‍या वह इस काबिल है या नहीं। इसके लिए उसके विभिन्‍न पेपरों की भी जांच की जाएगी। दरअसल, सोमवार को एच-1-बी वीजा जारी होने की शुरुआत के दौरान इसमें कुछ खामियां बरते जाने की बात सामने आई थी। दरअसल, अमेरिकी नागरिकों की नौकरियों पर संकट की बात कहकर राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एच 1 बी वीजा जारी करने के लिए इस बार ड्रा सिस्‍टम को लागू किया है। उनका कहना है कि सभी को समान रूप से आंका और जांचा जाएगा।

यह भी पढ़ें: देश की पहली ट्रांसजेंडर सब-इंस्पेक्टर बनी प्रिथिका याशिनी, दूसरों के लिए बनीं प्रेरणा

यह भी पढ़ें: छुट्टियों के दौरान 5300 मामलों की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।