विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

छुट्टियों के दौरान 5300 मामलों की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

By Kamal VermaEdited By:
Published: Tue, 04 Apr 2017 07:41 AM (IST)Updated: Tue, 04 Apr 2017 08:54 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट छुट्टियों में करीब 5300 मामलों की सुनवाई करेगा। इसमें तीन तलाक जैसे अहम मामले भी शामिल हैं।

छुट्टियों के दौरान 5300 मामलों की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट
छुट्टियों के दौरान 5300 मामलों की सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली (जेएनएन)। सुप्रीम कोर्ट 11 मई से शुरू होने वाली गर्मी की छुट्टियों के दौरान 5300 मामलों की सुनवाई करेगा। कोर्ट ने उन मामलों की सूची जारी की है, जिनकी सुनवाई समय से पहले दो अवकाशकालीन पीठों में की जाएगी। सूची के अनुसार कोर्ट 5298 मामलों की सुनवाई करेगा। अवकाश 2 जुलाई तक चलेंगे।

ये 5298 मामले उन प्रकरणों के अलावा है, जिनकी सुनवाई प्रस्तावित तीन संविधान पीठों में होनी है। इन पीठों में महत्वपूर्ण विषयों जैसे तीन तलाक, वॉट्सएप डाटा सुरक्षा, अवैध आव्रजन और नागरिक अधिनियम की धारा 6 ए की सुनवाई होनी है। सूची में उल्लेखित मामलों में जो वकील या पक्ष सुनवाई नहीं चाहते हैं उन्हें 28 अप्रैल या उससे पहले लिखित में रजिस्ट्रार को बताना होगा।

यह भी पढ़ें: देश की पहली ट्रांसजेंडर पुलिस अधिकारी बनीं याशिनी, लोगों के लिए बनी मिसाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।