Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तीन महीने में सभी टोल प्लाजा पर टायलेट सुविधा

    सरकार राष्ट्रीय राजमार्गो के सभी 370 टोल प्लाजाओं पर टायलेट निर्माण को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।

    By Abhishek Pratap SinghEdited By: Updated: Fri, 04 Nov 2016 07:50 PM (IST)

    जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। सरकार राष्ट्रीय राजमार्गो के सभी 370 टोल प्लाजाओं पर टायलेट निर्माण को अनिवार्य करने पर विचार कर रही है।

    इस संबंध में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय एक प्रस्ताव पर काम कर रहा है। इसके तहत तीन महीने के भीतर सभी टोल प्लाजाओं पर ऐसे सुविधाजनक टायलेट्स का निर्माण कर दिया जाएगा, जहां पानी और प्रकाश की समुचित व्यवस्था होगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे अथारिटी आफ इंडिया (एनएचएआइ) तथा सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। मंत्रालय में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में गडकरी ने अधिकारियों से अगले पंद्रह दिनों में कार्य प्रारंभ करने को कहा है।

    उन्होंने यह भी कहा कि न केवल सभी प्लाजाओं में पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग टायलेट्स का निर्माण किया जाना चाहिए। बल्कि इनकी सूचना देने वाले संकेतक व सूचना पट भी उचित स्थान पर लगाए जाने चाहिए।

    सामान्य पानी की उपलब्धता के लिए सभी टायलेट्स की छत पर जल संग्रह के लिए पीवीसी टकिंयां भी लगाना भी आवश्यक होगा। जबकि पेयजल के लिए आरओ वाटर मशीने लगानी होंगी। यही नहीं, इन सुविधाओं के रखरखाव के लिए कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे।

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने ये निर्देश राष्ट्रीय राजमार्गो पर स्थित टोल प्लाजाओं पर टायलेट व पेयजल की सुविधा न होने की शिकायतों के मद्देनजर दिए हैं। स्वच्छ भारत अभियान के तहत भी इस व्यवस्था को आवश्यक समझा गया है।

    पढ़ें- बंगाल में पहली बार अंग प्रत्यारोपण के लिए बना ग्रीन कॉरीडोर

    पढ़ें- सरकार ने ग्यारह हजार गैर सरकारी संगठनों की मान्यता रद