विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ट्रंप के शपथग्रहण में भाग लेगी ठाणे की किशोरी ओशिका

By Sanjeev TiwariEdited By:
Published: Wed, 18 Jan 2017 12:24 AM (IST)Updated: Wed, 18 Jan 2017 06:34 AM (IST)

ओशिका सिम्बायोसिस नेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे में बीए प्रथम वषर्ष की छात्रा हैं। वह युवाओं के विश्व शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगी।

ट्रंप के शपथग्रहण में भाग लेगी ठाणे की किशोरी ओशिका
ट्रंप के शपथग्रहण में भाग लेगी ठाणे की किशोरी ओशिका

ठाणे (एजेंसी) महाराष्ट्र की एक किशोरी अमेरिका के नवनिर्वाचित डोनाल्ड ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भाग लेगी। ठाणे की रहने वाली ओशिका निओगी (17) पांच दिवसीय यूएस प्रेसीडेंशियल इनॉगुरेशन लीडरशिप समिट में भी भाग लेंगी।

ओशिका सिम्बायोसिस नेशनल यूनिवर्सिटी, पुणे में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वह युवाओं के विश्व शिखर सम्मेलन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी और शपथग्रहण समारोह में भाग लेंगी।

इस बुलावे से उत्साहित

ओशिका ने बताया कि यह असाधारण मौका मिलने से मैं बहुत खुश हूं। यही वजह है कि पिछली कुछ रातों में ठीक से सो नहीं पाई। ओशिका ने मंगलवार शाम मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से अमेरिका के लिए उ़़डान भरी।

ट्रंप के शपथग्रहण समारोह में भाग लेने को अन्य जिनको न्योता भेजा गया है, उनमें सबसे कम उम्र में नोबेल पुरस्कार जीतने वाली पाकिस्तान की मलाला यूसुफजई और उनके पिता जियाउद्दीन हैं। इसके अलावा दुनिया भर से प्रमुख छात्रों और युवाओं को भी आमंत्रित किया गया है। ओशिका अन्य देशों के प्रतिनिधियों के साथ 18 से 22 जनवरी तक विभिन्न सम्मेलनों में अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

पढ़ेंः शपथ ग्रहण में इन शब्दों का प्रयोग किए तो ट्रंप का भाषण होगा एतिहासिक