Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले 202 सीटें मिलने का अनुमान

    By Edited By:
    Updated: Fri, 14 Feb 2014 08:02 AM (IST)

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राजग को 227 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस

    नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में भाजपा के नेतृत्व में राजग को 227 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस 84 पर सिमट सकती है। यह बात इंडिया टीवी, टाइम्स नाउ और सीवोटर के एक ओपिनियन पोल में कही गई है।

    बताया गया है कि वाईएसआर कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, अन्नाद्रमुक और आम आदमी पार्टी जैसे क्षेत्रीय दल बेहतर प्रदर्शन करेंगे। लोकसभा की 543 सीटों में भाजपा को अकेले 202 सीटें मिलने का अनुमान है। कांग्रेस की 84 सीटें वर्ष 2009 की सीटों से 117 कम होंगी। चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 217 से 237 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस नेतृत्व में संप्रग को केवल 91 से 111 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई है। आप को सात सीटें दी गई हैं। ममता बनर्जी 27 सीटों के साथ गैर संप्रग, गैर राजग दलों में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरने की संभावना जताई गई है। इस पार्टी के लोकसभा सदस्यों की संख्या नौ है। वाम मोर्चा की सीटें 24 से बढ़कर 27 हो जाने का अनुमान है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: भाजपा की हालत दे दे राम, दिला दे राम वाली : नीतीश

    सपा को 20 सीटें और बसपा को 21 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वेक्षण में जगन की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस को 13 सीटें व 16 दलों के संभावित गठबंधन जिसमें वाम मोर्चा और अन्नाद्रमुक दोनों शामिल होंगे उसे 128 सीटें मिल सकती हैं। एक विज्ञप्ति के अनुसार, 14 हजार 142 लोगों के जवाब के आधार पर सीवोटर्स ने यह रिपोर्ट तैयार की गई है।