यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
ससुराल में आए दामाद की हत्या, शव भूसे में छिपाया
कुशीनगर जनपद में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के नैनहा टोला में ससुराल आए 25 वर्षीय सुरेन्द्र नामक युवक की ...और पढ़ें

गोरखपुर। कुशीनगर जनपद में विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव के नैनहा टोला में ससुराल आए 25 वर्षीय सुरेन्द्र नामक युवक की बुधवार की रात गला दबाकर हत्या कर शव भूसे में छिपा दिया गया।
गुरुवार को पुलिस ने गांव वालों की मदद से ससुराल के एक कमरे में रखे गए भूसे से शव बरामद किया है। इस मामले में ससुर मुकुट चंद और पत्नी चांदनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मृतक युवक अमवाखास गांव के निवासी कपिल यादव का पुत्र है।