विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शराब पीने से रोकने पर कर दी पत्नी की हत्या

By anand rajEdited By:
Published: Thu, 09 Oct 2014 08:54 AM (IST)Updated: Thu, 09 Oct 2014 08:55 AM (IST)

मयूर विहार इलाके में शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विनोद (30) और मृतका की शिनाख्त प्रिया (2

News Article Hero Image

दिल्ली (जागरण संवाददाता)। मयूर विहार इलाके में शराब पीने से मना करने पर युवक ने पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आरोपी की पहचान विनोद (30) और मृतका की शिनाख्त प्रिया (28) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में सुरक्षित रखवा दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस आरोपी विनोद की तलाश में जुटी है। इसके लिए एक टीम बुलंदशहर भी भेजी गई है।

पुलिस के मुताबिक प्रिया पति विनोद के साथ मयूर विहार इलाके के चिल्ला गांव के मकान नंबर-3ए में किराये पर रहती थी। उनकी एक बेटी भी है जो नानी के पास रहती है। दोनों मूल रूप से बुलंदशहर के निवासी हैं। विनोद यहां चालक का काम करता है। वह शराब पीने का आदी है। मकान मालकिन जुबेदा बेगम परिवार के साथ उसी मकान की पहली मंजिल पर रहती है। जुबेदा बेगम के मुताबिक विनोद पिछले महीने ही किराये पर यहां रहने आया था। प्रिया विनोद को शराब पीने से मना करती थी। इसी कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था।

मंगलवार रात करीब 8.45 बजे विनोद काम से वापस आया था। करीब 15 मिनट बाद ही उनके कमरे से प्रिया के चीखने चिल्लाने की आवाज आने लगी। उसने और बेटे ने मौके पर पहुंचकर देखा तो प्रिया खून से लथपथ हालत में बिस्तर पर पड़ी थी, जबकि विनोद के हाथ में बेसबॉल का बल्ला था। विनोद ने जब उन्हें देखा तो मौके से फरार हो गया। इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर प्रिया को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चश्मदीदों के बयान पर विनोद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने वारदात की सूचना दोनों के परिवार को दे दी है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सुबूत जूटा रही है।

पढ़ें: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ठगने वाला पुलिस के फंदे में

पढ़ें: संत कबीरनगर में युवती की हत्या कर बाग में फेंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।