विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शादी का झांसा देकर महिलाओं को ठगने वाला पुलिस के फंदे में

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Wed, 08 Oct 2014 10:11 PM (IST)

मुंबई पुलिस साइबर सेल ने 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने शादी के नाम पर कई ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई पुलिस साइबर सेल ने 27 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने शादी के नाम पर कई महिलाओं को ठगा और ठगने की कोशिश की। पुलिस ने बताया कि उसने मेट्रोमोनियल पर अपने एक स्मार्ट दोस्त का फोटो लगाया और उसे 1207 शादी के लिए अनुरोध करने वालों के पास भेजा जबकि उसके पास शादी के 1236 प्रस्ताव भी आए।

साइबर सेल के बांद्रा कुर्ला कॉप्लेक्स इकाई के पास एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह जिससे शादी करने जा रही थी उसने उससे 157,360 रुपये ठग लिए। लड़की को शादी का यह प्रस्ताव शादी डॉट कॉम से मिला था। किरण अशोक भागवे नाम के लड़के ने लड़की को यह कहकर ठगना शुरू किया कि वह एक निजी फर्म में बड़े ओहदे पर काम करता है।

साइबर सेल के एसीपी नंदकिशोर मोरे ने बताया कि लड़की को इंप्रेस करने के लिए वह उससे अंग्रेजी में बात करता था। लड़की ने भी उससे बातचीत शुरू की लेकिन आरोपी लड़की से मिलने से बचता रहा। तरह तरह के बहाने बना कर वह लड़की से पैसे एंठता रहा लेकिन उससे मिलने से बचता रहा। इस पर लड़की को शक हुआ और उसने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत की। इस शिकायत पर पुलिस ने किरण अशोक भागवे उर्फ किरण किशोर भागवे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि भागवे 11 वीं फेल हैं और एक निजी फर्म में चपरासी की नौकरी करता है।

पढ़ें: अपहरण की धमकी देने वाला युवक हिरासत में

पढ़ें: हत्थे चढ़े लुटेरे, 20 बैट्रियां बरामद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।