विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हत्थे चढ़े लुटेरे, 20 बैट्रियां बरामद

By Edited By:
Published: Tue, 07 Oct 2014 11:35 PM (IST)

शाहजहांपुर : मोबाइल कंपनी एयरसेल से बैट्रियां लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे

News Article Hero Image

शाहजहांपुर : मोबाइल कंपनी एयरसेल से बैट्रियां लूटकर भाग रहे चार बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। उनसे लूटी गई बैट्रियां भी बरामद की गई हैं। गिरफ्तार लुटेरों में एक कंपनी का टेक्नीशियन निकला। सदर-बाजार पुलिस बदमाशों का अपराधिक इतिहास तलाशने में जुट गई है।

सदर-बाजार अंतर्गत सैनिक कॉलोनी में दूरसंचार कंपनी एयरसेल का टॉवर लगा है। सोमवार रात लुटेरों ने मोबाइल टावर को निशाना बनाकर 20 बैट्रियां लूट लीं। एयरसेल के इंजीनियर ने सदर-बाजार पुलिस को इत्तला दी। पुलिस ने तुरंत शहर में नाकेबंदी कर सघन चेकिंग शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने चार बदमाशों को 20 बैट्रियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार लुटेरों में लखीमपुर खीरी जिले के पसगवां में उचौलिया निवासी रियासत अली, रोजा के हथौड़ा गांव निवासी गुलशन, तौहीद, जीशान हैं। रियासत अली एयरसेल कंपनी का टेक्नीशियन है। पुलिस टीम में दारोगा अनिल कुमार सिंह, आनंद प्रकाश कांस्टेबल परमेश्वर प्रसाद, राजेश्वर सिंह, संतोष कुमार उपाध्याय शामिल रहे।

.. तो ठप हो जाते हजारों फोन

बैट्री लूट की घटना सदर-बाजार पुलिस के लिए सोलह लाख के जेवरात लूट से ज्यादा मुश्किल खड़ी कर सकती थी। दरअसल टॉवर लूट से हजारों फोन डेड हो जाते हैं। इसमें बहुतेरे अधिकारी, जनप्रतिनिधियों को परेशान होना पड़ता।

सिपाही की कर्तव्यनिष्ठा पर सवाल

बैट्री लूट मामले में सदर-बाजार थाने के एक सिपाही की भूमिका संदिग्ध है। लुटेरों के हत्थे चढ़ने पर सिपाही तीमारदार की तरह सक्रिय हो उठा। उसकी सक्रियता देख पुलिस अधिकारी भी हैरत में पड़ गए। हालांकि देरशाम तक सच्चाई पर पर्दा डालने में अधिकारी जुटे रहे।

रिटायर्ड आइजी ने की बात

बैटरी लूटने के मामले में एक सेवानिवृत्त आइजी ने भी संपर्क किया। मामला हाइप्रोफाइल समझ सदर-बाजार पुलिस ने कार्रवाई की गति तेज कर दी। इसी के परिणाम स्वरूप लुटेरे गिरफ्तार कर लिए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।