यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
अपहरण की धमकी देने वाला युवक हिरासत में
संवाद सहयोगी, हरिद्वार: छात्रा को अपहरण करने तथा दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोप

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: छात्रा को अपहरण करने तथा दुष्कर्म की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि ग्राम सीतापुर निवासी एक छात्रा नीलखुदना स्थित एक कॉलेज में पढ़ती है। बताया जाता है वह क्लास की मॉनीटर है उसने क्लास की एक छात्रा को किसी बात को लेकर डांट दिया था। इस पर छात्रा ने बाहरी दो युवकों को बुलाकर मॉनीटर को धमकी दिलवाई थी कि दोबारा से क्लास में किसी तरह की छात्रा को धमकी दिलवाई तो तेरा अपहरण करने के बाद दुष्कर्म किया जाएगा। इस पर घबराई छात्रा ने पहले तो कालेज में ही इस बात की शिकायत की उसके बाद अपने घर वालों को इस बाबत जानकारी दी। छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर धमकी देने वाले दोनों युवकों के विरुद्ध कार्रवाई को तहरीर दे दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों में से एक आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। कोतवाल धीरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि दूसरे युवक की तलाश की जा रही है, लेकिन वह अभी तक वह पकड़ से बाहर है। दोनों युवकों के मिल जाने के बाद उनके विरुद्ध मामला दर्ज करके उन्हें जेल भेज दिया जाएगा।