जानिए, पेरिस आतंकी हमलों और 26/11 मुंबई हमले में क्या हैं समानताएं
फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 160 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। भारत के मुंबई में साल 2008 में हुए 26/11 अटैक और पेरिस में हुए इस सिलसिलेवार आतंकी हमले में काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं। मुंबई हमले में 164

मुंबई। फ्रांस की राजधानी पेरिस में बड़ा आतंकी हमला हुआ है, जिसमें 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई हैं। भारत के मुंबई में साल 2008 में हुए 26/11 अटैक और पेरिस में हुए इस सिलसिलेवार आतंकी हमले में काफी समानताएं देखने को मिल रही हैं। मुंबई हमले में 164 लोग मारे गए थे और 166 लोग घायल हुए थे। पेरिस हमलों में भी कमोबेश इसी तरह की स्थिति है। अमेरिका और फ्रांस के कई रक्षा विशेषज्ञों का भी यही कहना है।
अमेरिका और फ्रांस के कई सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि पेरिस में हुए आतंकी हमले मुंबई के 26/11 की कॉपी नजर आती हैं। दोनों जगह लोगों को बंधक बनाया गया। आधुनिक हथियारों से भीड़ भरी जगहों पर अंधाधुंध गोलीबारी कर लोगों को मौत के घाट उतारा गया। लगभग एक ही समय पर अलग-अलग जगहों पर हमले किए गए। सबकुछ एक जैसा ही नजर आता है।
न्यूयॉर्क पुलिस के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस जॉन मिलर ने कहा कि पेरिस में हुए आतंकी हमले मुंबई में साल 2008 में हुए हमलों जैसे ही प्रतीत हो रहे हैं। इनमें काफी समानताएं नजर आ रही हैं। दोनों ही हमलों में बहुत कम संसाधनों और पूंजी का इस्तेमाल किया गया, लेकिन इनका असर काफी भयानक देखने को मिला है।
सीरियल अटैक
खबरों के मुताबिक पेरिस में 6 जगहों पर हमला हुआ है। ये जगह हैं बैटाकलां थिएटर, ला कैरिलॉन, पेटाइट कंबोज रेस्तरां, लो बेला इक्वाइप, पेरिस नेशनल स्टेडियम और रुडी चेरौन। इन जगहों पर एक के बाद एक हमले किए गए। मुंबई में भी सीरियल ब्लास्ट किए गए थे। छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के अलावा ताज होटल, होटल ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े, कामा अस्पताल और साउथ मुंबई के कई स्थानों पर हमले हुए थे।
6 जगह हुए सिलसिलेवार हमलों में 158 मरे, 200 से ज्यादा घायल
100 से ज्यादा लोगों की मौत
पेरिस में हुए सीरियल आतंकी हमलों में 160 के लगभग लोगों मौत के मारे जाने की खबर है। वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। उधर मुंबई हमले में 164 लोग मारे गए और 308 लोग घायल हुए थे।
योजनाबद्ध तरीके से किया हमला
पेरिस और मुंबई दोनों जगह आतंकियों ने पूरी योजना बनाकर हमले किए। हमले के समय से लेकर जगहों को चुनाव तक यही बताता है कि आतंकियों ने इस हमले की प्लानिंग काफी सोच-समझ कर की है। पेरिस में हमले करीब नौ बजे(पेरिस के समय के अनुसार) हुए जिस समय काफी लोग घरों से बाहर थे।
लोगों को बनाया बंधक
पेरिस में हुए आतंकी हमले में सबसे ज्यादा लोग बैटाकलां थिएटर में मारे गए। खबरों कें मुताबिक आतंकियों ने यहां लोगों को पहले बंधन बनाया और फिर उन्हें मारना शुरू किया। कंसर्ट हॉल में 118 लोगों को बंधक बनाया गया था। 26/11 हमले में ताज होटल और होटल ओबेरॉय लोगों को बंधक बनाया गया था।
फ्रांस की सीमाएं सील, इमरजेंसी लगाई गई
लोकप्रिय जगहों को बनाया टारगेट
दोनों हमलों में ऐसी लोकप्रिय जगहों को टारगेट किया गया, जहां ज्याद से ज्यादा लोग मौजूद थे। बैटाकलां थिएटर, ला कैरिलॉन, पेटाइट कंबोज रेस्तरां, लो बेला इक्वाइप, पेरिस नेशनल स्टेडियम और रुडी चेरौन में हमले के समय काफी लोग मौजूद थे। उधर मुंबई हमलों में भी छत्रपति शिवाजी टर्मिनस स्टेशन के अलावा ताज होटल, होटल ओबेरॉय, लियोपोल्ड कैफ़े, कामा अस्पताल जैसी जगहों को आतंकियों ने निशाना बनाया।
मारे गए हमलावर, आतंकवादी संगठन ने ली जिम्मेदारी
पुलिस के मुताबिक, पेरिस में हमला करने वाले पांच संदिग्ध आतंकियों को मार गिराया गया है। मुंबई पर हमला करने वाले आतंकियों में से एक को जिंदा पकड़ने में पुलिस कामयाब रही थी, बाकी सारे मारे गए थे। पेरिस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन आइएसआइए ने ली है, वहीं मुंबई हमले की जिम्मेदारी दकन मुजाहिदीन नामक एक नए आतंकवादी संगठन ने ली थी।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।