विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की शादी की चिंता छोड़ राहुल के बारे में सोचे कांग्रेस: शिवसेना

By Edited By:
Published: Tue, 15 Apr 2014 10:27 AM (IST)

भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शादी पर चल रही सियासत से उनका बचाव करने के लिए शिवसेना सामने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की शादी पर चल रही सियासत पर उनका बचाव करने के लिए शिवसेना सामने आ गई है। अपने मुखपत्र सामना के जरिए पार्टी ने इस मुद्दे पर मोदी का बचाव करते हुए कहा है कि क्या इसकी चर्चा से महंगाई दूर होगी? मोदी का बचाव करते हुए आगे लिखा गया है कि मोदी की शादी पर टिप्पणी करने से क्या देश का भ्रष्टाचार मिटेगा? संपादकीय में कहा गया है कि मोदी की शादी पर चिंता करने की बजाए कांग्रेस को राहुल की शादी की चिंता करनी चाहिए। शिवसेना ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर सियासत करने का भी आरोप लगाया है।

इसी मुद्दे पर सामना ने सोमवार को लिखे अपने संपादकीय में राहुल गांधी पर भी हमला बोला था। इसमें कांग्रेस पर प्रहार करते हुए लिखा गया था कि कांग्रेस के कई नेता खुद महिलाओं के खिलाफ अपराधों के मामलों में जेल में बंद हैं, फिर भी नरेंद्र मोदी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। सामना में कहा गया था कि कांग्रेसियों को मोदी की शादी पर चर्चा करने के बजाय राहुल की शादी की चिंता करनी चाहिए।

पढ़ें: शादी का सैट तैयार नहीं, लेकिन दूल्हे कई तैयार

मुगलों और अंग्रेजों के जासूस थे दिग्विजय सिंह के पूर्वज: उद्धव