Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किरण बेदी भाजपा में शामिल, 'मुख्‍यमंत्री' की दौड़ में अागे

    By Kamal VermaEdited By:
    Updated: Fri, 16 Jan 2015 10:10 AM (IST)

    देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी आज भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्‍होंने पार्टी की सदस्‍यता ग्रहण की। इस मौके पर बेदी ने कहा कि वह अब मिशन मोड पर हैं। उन्‍होंने इसके लिए भाजपा को धन्‍यवाद भी दिया।

    नई दिल्ली। देश की पहली महिला आइपीएस अधिकारी किरण बेदी आज भाजपा में शामिल हो गईं। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर बेदी ने कहा कि वह अब मिशन मोड पर हैं। उन्होंने इसके लिए भाजपा को धन्यवाद भी दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा में शामिल होने के बाद उन्होंने दिल्ली की जनता से भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने की अपील की है। इस बीच भाजपा नेता विजय गोयल ने कहा है कि पार्टी दिल्ली में किरण बेदी(देखें तस्वीरें) के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। इसके बाद उन्हें सीएम पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है।

    किरण बेदी का भाजपा में शामिल होने का एलान करते हुए पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि बेदी के पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली चुनाव के बाद बनने वाली भाजपा सरकार में बेदी की रचनात्मक भूमिका रहेगी। शाह ने साफ किया है कि दिल्ली के चुनावी रण में भाजपा की उम्मीदवार होंगी। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा की ओर से दिल्ली का सीएम कौन होगा इसका चुनाव संसदीय बोर्ड बाद में करेगा।

    भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व सपा सांसद अमर सिंह

    केजरीवाल के खिलाफ दमदार प्रत्याशी खोज रही है भाजपा

    भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद किरण बेदी ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में मिली हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है। इस दौरान उनके संबोधन में दिल्ली की पुलिस कमिश्नर न बनने का भी अफसोस साफतौर पर जाहिर हुआ। इस बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि जब उनके जूनियर को पुलिस कमिश्नर बनाया गया तो वह इससे काफी दुखी हुई थीं।

    इसकी वजह से ही उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने कहा कि वह अब दिल्ली को अपने चालीस वर्षों के अनुभव को भेंट करेंगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली को दुनिया का दिल बनाना ही उनका सपना है, जिसे वह सभी के साथ मिलकर पूरा करेंगी।

    दिल्ली की सीएम नहीं बनना चाहती हैं किरण बेदी

    इस दौरान केंद्रीय मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन, अरुण जेटली, विजय गोयल भी मौजूद रहे। अरुण जेटली इस मौके पर कहा कि पार्टी की हमेशा से ही यह उम्मीद और कोशिश रही है कि भाजपा के साथ अच्छे और साफ छवि के लोग जुड़े। इस दिशा में पार्टी ने लगातार काम भी किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी काफी समय से ही किरण बेदी के संपर्क में थी। उन्होंने बेदी की जमकर तारीख भी की।

    गौरतलब है कि किरण बेदी आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और गांधीवादी नेता अन्ना हजारे की सक्रिय सहयोगी रह चुकी हैं। केजरीवाल के राजनीतिक पार्टी बनाए जाने से खफा होकर उन्होंने अरविंद का साथ छोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने कई मौकों पर आप की जमकर खिंचाई भी की।

    पढ़ें: भाजपा में शामिल हो सकते हैं पूर्व सपा सांसद अमर सिंह

    पढ़ेंः केजरीवाल पर अंडे फेंकने पर चुनाव आयोग सख्त

    पढ़ेंः भाजपा को हराने के चुनावी रण से नहीं भागेगी कांग्रेस

    comedy show banner