विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

स्मृति पर दिए बयान के लिए शरद यादव ने जताया खेद

By anand rajEdited By:
Published: Wed, 18 Mar 2015 01:13 PM (IST)Updated: Wed, 18 Mar 2015 04:45 PM (IST)

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष शरद यादव ने संसद के भीतर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के अध्यक्ष शरद यादव ने संसद के भीतर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर दिए अपने बयान पर खेद जताया है। राज्यसभा में स्थिति स्पष्ट करते हुए शरद यादव ने कहा कि मुझे अपने बयान पर बेहद अफसोस है।

इस मामले को वित्त मंत्री व राज्यसभा में सदन के नेता अरूण जेटली ने संसद में उठाया था। उन्होंने राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठा शरद यादव से स्थिति साफ करने को कहा।

इस पर सफाई देते हुए जेडीयू अध्यक्ष शरद यादव ने कहा कि 'मुझे बेहद अफसोस है। मैं खुद गोंडवाना का रहने वाला हूं। जहां मातृ संस्कृति का सम्मान किया जाता है। मैं दो मंत्रियों निर्मला सीतारमण और स्मृति ईरानी की बहुत इज्जत करता हूं। यहां तक कि जब स्मृति जी का डिग्री वाला मामला उठा था तो सबसे पहले मैंने ही उनके समर्थन में बयान दिया था।' शरद यादव के इस खेद को सरकार ने स्वीकार कर लिया।

बता दें कि महिलाओं के रंग रूप पर अपनी टिप्पणियों को लेकर शरद यादव चर्चा में रहे हैं। सोमवार को राज्यसभा में उन्होंने केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी कह दिया था कि 'कौन हैैं आप? हालांकि यादव के इस रुख पर संसद के सभी सांसद एकजुट हो गए और उनसे माफी की मांग करने लगे।

पढ़ेंः स्मृति से बोले शरद... कौन हैं आप

पढ़ेंः शरद यादव के बयान की चारों ओर निंदा, पार्टी की ओर से मांगी गई माफी