विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जम्मू कश्मीर में चुनाव टालने की मांग वाली याचिका खारिज

By Sudhir JhaEdited By:
Published: Mon, 17 Nov 2014 12:59 PM (IST)Updated: Mon, 17 Nov 2014 01:21 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ प्रभावित जम्मू कश्मीर में चुनाव टालने की मांग वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बाढ़ प्रभावित जम्मू कश्मीर में चुनाव टालने की मांग वाली याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद प्रदेश में तय समय पर चुनाव होना तय हो गया है। गौरतलब है कि प्रदेश के कई राजनीतिक दल भी अभी चुनाव कराने के पक्ष में नहीं थे और वे चुनाव को टालना चाहते थे।

हालांकि चुनाव आयोग का मानना है कि प्रदेश में चुनाव कराने को लेकर कोई परेशानी नहीं है। जम्मू कश्मीर में चुनाव कराने का यह उचित समय है। चुनाव आयोग ने प्रदेश में पांच चरणों में चुनाव कराने की घोषणा की है। साथ ही आयोग ने शांति और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर संभाव कदम उठाए हैं।

पढ़ेंः कश्मीर में किसी से गठजोड़ नहीं करेगी भाजपा

पढ़ेंः भाजपा को वोट दिया तो थोप देंगे हिंदू मुख्यमंत्रीःमंसूर