Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आम चुनाव के लिए संघ भी हुआ सक्रिय

    By Edited By:
    Updated: Tue, 31 Dec 2013 09:16 PM (IST)

    मिशन 2014 के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] भी भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर तैयारी में जुट गया है। भाजपा के साथ समन्वय का काम देख रहे सुरेश सोनी के अलावा तीन वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय भूमिका में लगा दिए गए हैं।

    Hero Image

    नई दिल्ली [आशुतोष झा]। मिशन 2014 के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ [आरएसएस] भी भाजपा के कंधे से कंधा मिलाकर तैयारी में जुट गया है। भाजपा के साथ समन्वय का काम देख रहे सुरेश सोनी के अलावा तीन वरिष्ठ पदाधिकारी सक्रिय भूमिका में लगा दिए गए हैं। संघ में नंबर दो भैयाजी जोशी, दत्तात्रेय होसबोले और कृष्ण गोपाल भी अब भाजपा के साथ समन्वय के निर्णय में शामिल होंगे। यह और बात है कि इस सक्रियता की आड़ में ही सोनी के पर भी कतर दिए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पढ़ें: संघ ने संकेतों में कहा, आडवाणी हैं भाजपा की जरूरत

    नरेंद्र मोदी को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाने से लेकर प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने तक में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह के साथ खड़ा संघ भी अपनी भूमिका बढ़ाने लगा है। जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजने के अलावा वह राजनीतिक फैसलों में भी सक्रिय भूमिका चाहता है। शायद यही कारण है कि भाजपा के साथ समन्वय में अब संघ का बड़ा वर्ग शामिल होगा। यानी सुरेश सोनी अकेले मध्यस्थ नहीं होंगे।

    बताते हैं कि गोपाल कृष्ण उत्तर प्रदेश के मसलों पर विशेष ध्यान केंद्रित करेंगे। मिशन 272 प्लस के लिहाज से उत्तर प्रदेश ही भाजपा की नजरों में सबसे ऊपर है। कुछ दिनों पहले ही दिल्ली में संघ के नेताओं से भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की मुलाकात हुई थी। जाहिर है कि संघ अब हर रणनीति का हिस्सा होगा।

    बहरहाल, संघ में इस फेरबदल का प्रत्यक्ष शिकार सुरेश सोनी हुए हैं। जाहिर तौर पर उनके पर कतरे गए हैं। पिछले कुछ दिनों में जहां सोनी के खिलाफ भाजपा के शीर्ष नेता लालकृष्ण आडवाणी ने शिकायत दर्ज कराई थी वहीं कुछ मामलों में संघ भी बहुत खुश नहीं था। कुछ नेताओं ने उन पर तरफदारी का आरोप भी लगाया था। अमरावती में हुई चिंतन बैठक में हालांकि संघ ने तय कर लिया था कि आम चुनाव तक कोई परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उससे पहले ही तीन अन्य पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देकर संघ ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है।

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर