विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राज्यसभा चुनाव: जदयू ने दिया नए चेहरों को मौका

By Edited By:
Published: Sat, 25 Jan 2014 05:37 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2014 07:33 AM (IST)

राज्यसभा के लिए जदयू ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को पार्टी ने पत्रकार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना, जागरण ब्यूरो। राज्यसभा के लिए जदयू ने अपने तीन उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। शुक्रवार को पार्टी ने पत्रकार हरिवंश, जननायक कर्पूरी ठाकुर के पुत्र व पूर्व मंत्री रामनाथ ठाकुर और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कहकशां परवीन को उम्मीदवार बनाया है।

पढ़ें: नीतीश ने खारिज की किसी के साथ चुनावी गठबंधन की संभावना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आग्रह पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने पटना में कर्पूरी जयंती समारोह में इसकी घोषणा की। उधर, भाजपा ने राज्यसभा सदस्य डॉ. सीपी ठाकुर को एक और मौका देने का फैसला किया है। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने ठाकुर को नामांकन की तैयारी के लिए भी कह दिया है। इससे पहले जदयू ने एनके सिंह, साबिर अली और शिवानंद तिवारी को दूसरी बार राज्यसभा भेजने से इन्कार कर दिया था। जबकि इन्हें लोकसभा चुनाव के लिए अखाड़े में कूदने को कहा गया है। यह पहला मौका है जब किसी दल ने किसी समारोह में राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। जदयू के नामित सदस्यों में से दो अति पिछड़ा समुदाय से हैं, जिसमें एक महिला भी शामिल है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।