विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिलायंस ने केजरीवाल के आरोपों का किया खंडन

By Edited By:
Published: Fri, 21 Mar 2014 05:24 AM (IST)Updated: Sat, 22 Mar 2014 07:08 AM (IST)

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड [आरआइएल] ने गुजरात के एक मंत्री से तरफदारी पाने के आरोपों का गुरुवार को सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड [आरआइएल] ने गुजरात के एक मंत्री से तरफदारी पाने के आरोपों का गुरुवार को सोशल मीडिया पर खंडन किया। वह मंत्री कंपनी के प्रमोटर मुकेश अंबानी के रिश्तेदार हैं। कंपनी ने आरोपों को आधारहीन और राजनीति से प्रेरित बताया है।

आरआइएल के कारपोरेट संचार विभाग की ओर से गत सात मार्च को आप के नेता अरविंद केजरीवाल के लगाए गए आरोपों का खंडन करने के लिए यू-ट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया गया है। हिंदी में तीन मिनट से भी कम के इस वीडियो में केजरीवाल का नाम नहीं लिया गया है। आरोपों में कहा गया था कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंबानी परिवार के दामाद सौरभ पटेल को ऊर्जा, पेट्रोकेमिकल्स और खनन का मंत्री इसलिए बनाया है कि क्योंकि उनका मुकेश अंबानी से नजदीकी रिश्ता है।

पढ़ें: गैस मुद्दे पर चुनाव आयोग का तत्काल हस्तक्षेप चाहती है आप

इस वीडियो में दावा किया गया है कि पटेल चाहकर भी रिलायंस की मदद नहीं कर सकते हैं। ऐसा इस वजह से कि प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम केंद्र के विषय है और ये राज्यों के दायरे में नहीं आते।

पढ़ें: अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआइ जांच वाली याचिका खारिज