विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनिल अंबानी के खिलाफ सीबीआइ जांच वाली याचिका खारिज

By Edited By:
Published: Tue, 11 Mar 2014 10:25 PM (IST)Updated: Tue, 11 Mar 2014 10:27 PM (IST)

मदुरै। मद्रास हाई कोर्ट ने मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मदुरै। मद्रास हाई कोर्ट ने मशहूर उद्योगपति अनिल अंबानी को बड़ी राहत दी है। हाई कोर्ट की मदुरै पीठ ने वित्तीय घोटाले के मामले में अनिल समेत अन्य लोगों के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग को लेकर दायर याचिका को खारिज कर दिया है।

पेशे से वकील और रिलायंस नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड (आरएनआरएल) में निवेशक ए केशवन ने अपनी याचिका में आरोप लगाया था कि अंबानी और कंपनी के कुछ अधिकारियों ने निवेशकों को चूना लगाया है। याचिका में कोर्ट से सीबीआइ को मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश देने की मांग की गई थी। केशवन की याचिका खारिज करते हुए जस्टिस आरएस रामनाथन ने कहा, याचिका को स्वीकार नहीं किया जा सकता। इस मामले में ऐसी याचिकाओं को पहले भी खारिज किया जा चुका है।

पढ़ें : बिजली को लेकर जारी राजनीति पर दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले अनिल अंबानी

याचिकाकर्ता के मुताबिक, अनिल अंबानी ने जुलाई, 2010 के दौरान रिलायंस नेचुरल रिसोर्स लिमिटेड और रिलायंस पावर नाम की दो कंपनियों के शेयर बांबे स्टॉक एक्सचेंज में बेच दिए थे। कंपनी की इस नीतिगत फैसले से शेयर धारकों को दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।