सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिजली को लेकर जारी राजनीति पर दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले अनिल अंबानी

By Edited By:
Published: Wed, 19 Feb 2014 12:12 PM (IST)

दिल्ली में बिजली को लेकर जारी राजनीति के बीच आज बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रमुख अनिल अंबानी ने दिल्ली ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली में बिजली को लेकर जारी राजनीति के बीच आज बिजली वितरण कंपनी बीएसईएस के प्रमुख अनिल अंबानी ने दिल्ली के उपराज्यपाल से मुलाकात की। बिजली की कीमतों को कम करने को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से दबाव बनाया जा रहा है। वहीं, बिजली वितरण कंपनियां अपने नुकसान को गिना रही हैं। माना जा रहा है अनिल अंबानी इसी संबंध में दिल्ली के उपराज्यपाल से मिले हैं।

गौरतलब है कि बीते दिनों केजरीवाल से अनिल अंबानी पर निशाना साधते हुए ट्विट किया था कि अनिल अंबानी बिजली को लेकर राजनीति कर रहे हैं? वो यह राजनीति क्यों कर रहे हैं? बिजली कंपनियों का तर्क है कि कुछ वर्षो से बिजली दर में वांछित वृद्धि न होने से उन्हें फंड की कमी से जूझना पड़ रहा है। हाल ही में बीएसईएस ने एनटीपीसी को 40 करोड़ रुपये का भुगतान किया था।

पढ़ें : मां की खातिर एक साथ नजर आए अनिल और मुकेश अंबानी