Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अभिनेता इंदर कुमार 30 तक पुलिस हिरासत में

    By Edited By:
    Updated: Sat, 26 Apr 2014 04:25 PM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सर्राफ को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिल्मों में भूमिका दिलाने के बहाने एक 23 वर्षीय मॉडल के कथित दुष्कर्म के आरोप में उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उन्हें बांद्रा में मजिस्टेरियल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सर्राफ को 30 अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। फिल्मों में भूमिका दिलाने के बहाने एक 23 वर्षीय मॉडल के कथित दुष्कर्म के आरोप में उन्हें शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था। शनिवार को उन्हें बांद्रा में मजिस्टेरियल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता 40 वर्षीय इंदर की गर्लफ्रेंड है। उसने अभिनेता पर बुधवार की रात से अपने अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में यौन शोषण का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि इंदर ने उसे पीटा व बीयर की बोतल से हमला किया।

    पुलिस के मुताबिक, पीड़िता के शरीर पर जलने के निशान हैं। इससे संकेत मिलता है कि अभिनेता ने उसे सिगरेट से जलाया होगा।

    गौरतलब है कि इंदर वांटेड, मां तुझे सलाम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, मासूम आदि फिल्मों में काम कर चुके हैं।

    पढ़ें: मॉडल से दुष्कर्म के आरोप में अभिनेता इंदर कुमार गिरफ्तार