मॉडल से दुष्कर्म के आरोप में अभिनेता इंदर कुमार गिरफ्तार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता इंदर कुमार सर्राफ को शुक्रवार को 23 साल की एक मॉडल के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, अभिनेता के अंधेरी स्थित घर में पीड़िता को गुरुवार की शाम बुलाया गया था। उन्होंने उस पर बीयर की बोतल से हमला किया।

पीड़िता का यह भी आरोप है कि इंदर कुमार ने उसका यौन शोषण किया। उन्होंने उसे बॉलीवुड की फिल्मों में मुख्य भूमिका दिलाने का वादा किया था। पुलिस ने बताया कि कुमार और उनकी पत्नी पल्लवी के बीच पिछली शाम घर में तीखी बहस हुई। इसके बाद पल्लवी वर्सोवा पुलिस स्टेशन पहुंची जहां उन्होंने अपने पति पर एक अन्य महिला के साथ अफेयर का आरोप लगाया।
कुछ देर बाद इंदर कुमार भी पुलिस स्टेशन पहुंच गए और मामले को सुलझाने के बाद दोनों घर लौट गए। पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक हरिश्चंद्र पार्मले ने बताया कि इस घटना के बाद स्थिति को साफ करने के लिए पीड़िता अभिनेता के घर बुलाई गई। लेकिन स्थिति बिगड़ गई जब आरोपी ने पीड़िता को बीयर की बोतल दे मारी। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को मॉडल की शिकायत पर अभिनेता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इंदर कुमार वांटेड, मां तुझे सलाम, खिलाड़ियों का खिलाड़ी, बागी और मासूम आदि कई फिल्मों में काम कर चुके हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।