विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बयान से पलटे बाबा-बोले, 'मैंने मोदी के बारे में कुछ नहीं कहा'

By Edited By:
Published: Mon, 17 Mar 2014 11:19 AM (IST)Updated: Tue, 18 Mar 2014 08:47 AM (IST)

मोदी को संयम बरतने की सलाह देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने अपने बयान को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। मोदी को संयम बरतने की सलाह देने वाले योग गुरु बाबा रामदेव अपने बयान से पलट गए हैं। उन्होंने अपने बयान को लेकर मीडिया पर निशाना साधा है।

पढ़ें : मोदी पर लालू की भविष्यवाणी

उन्होंने कहा कि, मैंने मोदी को लेकर कभी कुछ नहीं कहा। रामदेव का कहना है कि मीडिया ने उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है।

पढ़ें : अजित के अंक में अमर का शून्य

गौरतलब है कि नरेन्द्र मोदी और भाजपा का गुणगान करने वाले बाबा रामदेव ने रविवार को नरेंद्र मोदी पर निशाना बनाते हुए कहा था कि मोदी को पीएम बनने की जल्दी है। बाबा रामदेव बीजेपी के टिकट बंटवारे और अपने लोगों को टिकट न मिलने से नाराज हैं।

हालांकि बाद में रामदेव अपने इस बयान से यह कहते हुए पलट गए कि उन्होंने सिर्फ बीजेपी को राजनीतिक गतिविधियों में सतर्कता बरतने की सलाह दी थी।

एक प्रमुख दैनिक अखबार के अनुसार बाबा ने रविवार को कहा कि मोदी को पीएम बनने की जल्दबाजी है लेकिन उन्हें थोड़ा संयम से काम लेना चाहिए। उसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाबा रामदेव ने पूर्व बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी को बेहद साफ और ईमानदार इंसान बताया।

वहीं, रामदेव ने स्वीकार किया कि वह पाटलिपुत्र से अपने समर्थक निशिकांत यादव को टिकट न दिए जाने से निराश हैं। उन्होंने दागदार छवि के बीएस येदयुरप्पा और पी. श्रीरामुलु को टिकट दिए जाने पर भी नाराजगी जताई।

गौरतलब है कि बीजेपी ने आरजेडी छोड़कर हाल ही में पार्टी में शामिल हुए रामकृपाल यादव का पाटलिपुत्र से टिकट दिया है। पाटलिपुत्र से लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा मैदान में हैं।

हालांकि वाराणसी से चुनाव लड़ने पर उन्होंने मोदी का समर्थन करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल वहां से खड़े होते हैं तो वह हार जाएंगे।

रामदेव ने कहा कि केजरीवाल को घोषणा करनी चाहिए कि अगर वह वहां से हार जाते हैं तो वह राजनीति छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल दिमागी संतुलन गड़बड़ा गया है। उनकी वहां से जमानत जब्त होने जा रही है। वह मोदी के खिलाफ कांग्रेस के एजेंडा पर काम कर रहे हैं। वह राहुल और सोनिया गांधी के करप्शन पर चुप्पी साधे हुए हैं।