कांग्रेस राज में साढ़े पांच लाख करोड़ का घोटाला : राजनाथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने दस साल में साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। यह खुलासा सरकारी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में किया है। राजनाथ सिंह ने झारखंड में
रांची [जागरण न्यूज नेटवर्क]। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने मंगलवार को चुनावी सभा के दौरान कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, कांग्रेस ने दस साल में साढ़े पांच लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया है। यह खुलासा सरकारी एजेंसी ने अपनी रिपोर्ट में किया है।
राजनाथ सिंह ने झारखंड में कुल चार चुनावी जनसभाओं को उन्होंने संबोधित किया। उन्होंने पलामू के हुसैनाबाद की सभा में महंगाई के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया। वहीं लातेहार की सभा में प्रत्याशी को नहीं, नरेंद्र मोदी को जिताने की अपील की। रामगढ़ में कहा कि देश को एक सशक्त प्रधानमंत्री की जरूरत है जो नरेंद्र मोदी ही हो सकते है। इस समय देश महंगाई, भ्रष्टाचार व घोटालों से जूझ रहा है। महंगाई सरकार की आर्थिक नीति व गलत आकलन से बढ़ी है। कुछ हद तक देश की शीर्ष न्यायपालिका सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचारियों पर अंकुश लगाकर राहत दी है। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट बधाई का पात्र है। राजनाथ ने साफ किया कि सत्ता में आने पर भाजपा केंद्र की सरकार में सहयोगियों को उचित स्थान और सम्मान देगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।