Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी में 50 और देश में 300 सीटें जीतेंगे: नकवी

    By Edited By:
    Updated: Tue, 01 Apr 2014 07:59 PM (IST)

    सहारनपुर [जागरण संवाददाता]। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 50 और देशभर में 300 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को बकवास मंडली बताते हुए इमरान मसूद मामले में पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन

    सहारनपुर [जागरण संवाददाता]। भारतीय जनता पार्टी [भाजपा] के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने दावा किया कि पार्टी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में 50 और देशभर में 300 सीटें जीतेगी। कांग्रेस को बकवास मंडली बताते हुए इमरान मसूद मामले में पार्टी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में आए नकवी ने पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के साथ सपा और बसपा पर निशाना साधा। कहा कि इन दलों की जनविरोधी नीतियों के कारण जन-जन में देश की राजनीति के प्रति गुस्सा है।

    देश में आर्थिक आपदा की स्थिति बताते हुए उन्होंने न्यूक्लियर डील को थोथा कहा। बोले, बिजली की समस्या इसके बावजूद भी बरकरार है। दावा किया कि यूपी में भाजपा 50 और देशभर में 300 सीटें जीतेगी। बिहार के नेता साबिर अली के मामले में सिर्फ इतना ही कहा कि पार्टी कोर्ट में जवाब देगी। पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे जसवंत सिंह और एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार पर पूछे गए सवाल पर श्री नकवी नरम नजर आए।

    जसवंत सिंह के वापस आने की संभावना को वे नकार नहीं सके। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद के मामले में उनका कहना था कि सियासी सेक्यूलरिज्म तालिबानी सेक्यूलरिज्म में बदल गया है। मामले में भाजपा कांग्रेस के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए का गठबंधन मजबूत है और 12 दल इसमें शामिल हुए है। नकवी ने गुजरात का विकास मॉडल, राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों व महंगाई कम करने पर पार्टी की नीतियों का उल्लेख किया।