Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौसम में उतार-चढ़ाव, तेज गर्मी के बाद हुई तेज बारिश

    By Edited By:
    Updated: Mon, 26 May 2014 01:45 AM (IST)

    राजधानी तथा राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में दिन भर की तपिश के बाद देर शाम तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। नई दिल्ली में आंधी ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात 8.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक तेज आंधी के बाद हुई तेज बारिश से राजधानी के तापमान में काफी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार देर शाम आई आंधी में हवा की रफ्तार 60 किमी. मापी गई। बारिश के बाद तापमान गिरकर 23 डिग्री पर आ गया।

    नई दिल्ली, जेएनएन। राजधानी तथा राष्ट्रीय राजधानी परिक्षेत्र में दिन भर की तपिश के बाद देर शाम तेज आंधी के बाद हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। नई दिल्ली में आंधी ने सामान्य जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। राजधानी में अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। रात 8.30 बजे से लेकर 9.30 बजे तक तेज आंधी के बाद हुई तेज बारिश से राजधानी के तापमान में काफी गिरावट आ गई। मौसम विभाग के अनुसार देर शाम आई आंधी में हवा की रफ्तार 60 किमी. मापी गई। बारिश के बाद तापमान गिरकर 23 डिग्री पर आ गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बारिश उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के कुछ हिस्सों में भी हुई। सामान्यतया इस पूरे क्षेत्र में तापमान 40 डिग्री की आसपास बना रहा। आगरा में लू लगने से फिजी के एक पर्यटक की मौत हो गई। हल्की बारिश के बावजूद वाराणसी, लखनऊ, मेरठ और आगरा में गर्मी यथावत बनी रही।

    राजस्थान में बाड़मेर सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री रिकार्ड किया गया। चितौड़गढ़, जोधपुर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में भी तापमान 40 डिग्री के आसपास रहा। अजमेर, कोटा तथा बीकानेर में अगले चौबीस घंटों में बारिश और आंधी की भविष्यवाणी की गई है। पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में बीते 15 दिनों से पड़ रही झुलसा देने वाली गर्मी से लोगों को बारिश ने हल्की राहत दी है।

    दरभंगा के गोड़ाबौराम प्रखंड में शनिवार की देर रात आंधी ने भारी तबाही मचाई। जबकि रविवार को पश्चिम चंपारण एवं सीतामढ़ी में आंधी के साथ हुई बारिश के दौरान वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई। उधर ओडीशा में लोगों का दिन अच्छे मौसम के साथ शुरू और खत्म हुआ।

    मैदान में हुई बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी वहीं पहाड़ों में भी लोग इसका आनंद ले सके। कश्मीर पर रविवार को लगातार तीसरे दिन भी मौसम मेहरबान रहा। स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों ने भी मौसम का मजा लिया।

    मौसम में आई इस तब्दीली का असर तापमान में भी साफ दिखा और लोगों की दिनचर्या पर भी। श्रीनगर में अधिकतम तापमान 24.4 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस रहा है।

    हिमाचल प्रदेश में शनिवार रात राज्य के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश रिकार्ड की गई जिससे प्रदेश के अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

    रविवार सुबह से मौसम साफ रहा लेकिन दोपहर होते होते आसमान में घने बादल छा गए। शाम के समय जबरदस्त आंधी के साथ बारिश का क्रम जारी हो गया। मई माह हुई बारिश ने बीते पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। मौसम विभाग की मानें तो राज्य में आने वाले 48 घंटों के दौरान मौसम के तेवर कड़े रहेंगे। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां भारी बारिश होने की संभावना है वहीं अधिक ऊंचाई वाले कुछ क्षेत्रों में हल्का हिमपात भी हो सकता है। रविवार को प्रदेश का अधिकतम तापमान पांवटा साहिब में 40.0 डिग्री रिकार्ड किया गया।

    रोहतांग दर्रे में सामान्य होने लगे हालात

    मनाली, जागरण संवाददाता। सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल रोहतांग दर्रे में हालात सामान्य होने लगे हैं। रोहतांग में शुक्रवार को आए बर्फीले तूफान और जगह-जगह हिमस्खलन से मार्ग अवरुद्ध हो गया था। हिमस्खलन से राहनीनाला से लेकर रोहतांग तक जगह-जगह लगभग 35 वाहन फंस गए थे। इन वाहनों की वजह से ही मनाली-केलंग मार्ग 48 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। रोहतांग दर्रे में फंसे पर्यटकों को स्थानीय लोगों की मदद से प्रशासन ने निकाल लिया था लेकिन वाहन अभी भी वहीं फंसे हुए हैं। रोहतांग दर्रा बंद होने से लाहुल-मनाली मार्ग पर बृहस्पतिवार तीन बजे से वाहनों की आवाजाही बंद है। शुक्रवार दोपहर से रोहतांग दर्रे में वाहनों की आवाजाही बंद है।

    पढ़े: कई बार बदला मौसम का मिजाज