विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देश को जिसकी तलाश थी, वह नेता मिल गया : राजनाथ

By Edited By:
Published: Mon, 28 Apr 2014 04:12 PM (IST)Updated: Tue, 29 Apr 2014 04:26 AM (IST)

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पांच घंटे तक रोड शो कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ सीट से पार्टी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ [जागरण ब्यूरो]। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पांच घंटे तक रोड शो कर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और लखनऊ सीट से पार्टी के प्रत्याशी राजनाथ सिंह ने वोटरों को रिझाने की भरपूर कोशिश की। मुस्लिम बहुल इलाकों से गुजरे रोड शो में भाजपा के मुस्लिम चेहरे के तौर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन राजनाथ के साथ थे। राजनाथ ने कहा, देश को जिस नेता की तलाश थी, वह मिल गया है।

आलमबाग के कैरिज एंड वैगन वर्कशाप में रोड शो के समापन पर हुई जनसभा में राजनाथ ने कहा कि देश को एक ऐसे नेता की तलाश थी जिसकी साख हो और जो विश्वसनीय हो। यह तलाश पूरी हो गई है और देश को नरेंद्र मोदी के रूप में ऐसा नेता मिल गया है। भीड़ के उत्साह से गदगद राजनाथ ने कहा, देश का मूड क्या है, यह बताने की जरूरत नहीं है। देश बदलाव चाहता है क्योंकि कांग्रेस ने सिर्फ जनता की आंखों में धूल झोंका जबकि उसे समर्थन देकर सपा और बसपा कुशासन में भागीदार बने।

पढ़ें: मोदी का मतलब मॉडल ऑफ डिवाइडिंग इंडिया: अखिलेश