Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    राहुल फिर बोले- देश में लागू नहीं होने देंगे 'गब्बर सिंह टैक्स'

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Sat, 11 Nov 2017 01:50 AM (IST)

    कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 'गब्बर सिंह टैक्स' लागू नहीं होने देगी। ...और पढ़ें

    Hero Image
    राहुल फिर बोले- देश में लागू नहीं होने देंगे 'गब्बर सिंह टैक्स'

    नई दिल्ली, प्रेट्र। वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) को लेकर सरकार पर हमला जारी रखते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि उनकी पार्टी 'गब्बर सिंह टैक्स' लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अपना अहंकार छोड़कर इसमें जरूरी सुधार करने चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस उपाध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा कि सरकार देश के लघु एवं मध्यम उद्योग की कमर नहीं तोड़ सकती और न ही अनौपचारिक क्षेत्र को बर्बाद कर लाखों रोजगार खत्म कर सकती है। उन्होंने सरकार को सुझाव दिया कि वह देश को एक 'असली साधारण कर' दे। सरकार को सिर्फ बातें करके देश का समय बर्बाद नहीं करना चाहिए।

    वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि यह 'एक देश, एक टैक्स' नहीं हो सकता क्योंकि 40 से 45 प्रतिशत वस्तुओं और सेवाओं को इसके दायरे से बाहर रखा गया है। उन्होंने गुजरात चुनाव से पहले जीएसटी परिषद की बैठक पर भी सवाल उठाया।

    यह भी पढ़ें: 211 वस्तुओं और सेवाओं पर बदली जीएसटी की दर, जानें क्या कुछ हो गया सस्ता