विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमा की शैक्षिक योग्यता को लेकर उठा सवाल

By Edited By:
Published: Fri, 18 Apr 2014 02:53 AM (IST)

मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की शैक्षिक योग्यता पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल उठा दिए हैं। हेमा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा [जासं]। मथुरा से भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी की शैक्षिक योग्यता पर आम आदमी पार्टी (आप) ने सवाल उठा दिए हैं। हेमा ने शैक्षिक योग्यता कॉलम में अपनी योग्यता मानद पीएचडी बताई है, जबकि आप का कहना है कि वह हाईस्कूल पास हैं।

आप प्रत्याशी अनुज गर्ग ने इस संबंध में चुनाव आयोग को भेजे पत्र में लिखा है कि हेमामालिनी ने अपने नामांकन पत्र में जाति और धर्म की गलत जानकारी दी है। नामांकन पत्र में दिए शपथ पत्र के अनुसार उन्होंने अपनी शैक्षिक योग्यता पीएचडी मानद उपाधि दर्शायी है, शैक्षिक योग्यता में यह नहीं दर्शाया जा सकता। वहीं उनके धर्म को लेकर भी आप ने शिकायत की है। आप ने इसके समर्थन में फिल्म अभिनेता धर्मेद्र का वर्ष 2009 के चुनाव का शपथ पत्र लगाया है। आप की शिकायत के संबंध में भाजपा बृज क्षेत्र अध्यक्ष पुरुषोत्तम खंडेलवाल का कहना है कि हेमामालिनी ने सभी जानकारियां सही दी हैं। आप का यह काम है कि वह लोगों की निजी जिंदगी में झांकती है। भ्रम फैलाती है। हमसे जिस न्यायालय की ओर से इसका जवाब मांगा जाएगा, हम देंगे। राजनीति शास्त्री डॉ. अरुणोदय वाजपेयी कहते हैं कि मानद उपाधि को शैक्षिक योग्यता में नहीं लिखा जा सकता। यदि कोई इस उपाधि के मिलने पर नाम के आगे डॉक्टर भी लगाता है तो साथ में एचसी लिखना होगा, जो मानद का प्रतीक है।

पढ़ें : तपती धूप में काम नहीं करता ग्लैमर : अजित

पढ़ें : हेमा को देखने की चीज बोले अमर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।