विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 16, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेमा को देखने की चीज बोले अमर

By Edited By:
Published: Wed, 16 Apr 2014 03:20 AM (IST)Updated: Wed, 16 Apr 2014 06:59 AM (IST)

फिल्म अभिनेत्री व सांसद जयाप्रदा के साथ रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी के प्रचार के वास्ते मथुरा पहुंचे राज्यसभा सदस्य अमर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मथुरा [जासं]। फिल्म अभिनेत्री व सांसद जयाप्रदा के साथ रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी के प्रचार के वास्ते मथुरा पहुंचे राज्यसभा सदस्य अमर सिंह ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी हेमा मालिनी देखने की चीज हैं, उन्हें खूब देखिए। हम पूछना चाहते हैं कि जिस तरह वह गांव-गांव घूम रही हैं, क्या चुनाव जीतने के बाद वह जुहू (मुंबई) से मथुरा इसी तरह आती रहेंगी। यहां ड्रीम गर्ल नहीं, रियल गर्ल की जरूरत है।

सपा सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए रालोद नेता ने कहा कि मुलायम सिंह ने चौधरी चरण सिंह की सियासी विरासत में सेंधमारी की है। हममें और अजित सिंह में दर्द का रिश्ता है। हम दोनों ठगे गए हैं। अमर सिंह ने जयंत की उपलब्धियों को गिनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मामू (माया-मुलायम) राज में किसानों की जमीन छीनी गई, लेकिन अब बिना किसानों की मर्जी के कोई भी सरकार जमीन नहीं ले सकती, यह कानून जयंत चौधरी के प्राइवेट बिल के आधार पर ही बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आज जयंत चौधरी से लोग तीन पीढि़यों का हिसाब मांगते हैं, यह बच्चा कैसे हिसाब दे पाएगा। जयंत को पहचानो, उसे डांटो मत-हौसला बढ़ाओ।

दीदी ने जो किया था, वही करने आई हूं : जया

वृंदावन में रोड शो के दौरान जयाप्रदा ने कहा कि मैं यहां पर वो ही करने आई हूं जो हेमा दीदी ने रामपुर में किया था। उन्होंने कहा कि हेमा जी का बहुत सम्मान करती हूं, मेरी दीदी हैं मगर क्या करें? रामपुर में 2009 के चुनाव में वो मेरे खिलाफ प्रचार को आई थीं। आज मैं भी यही करने आई हूं।

पढ़ें : सीकरी की सड़कों पर ग्लैमर की 'चांदनी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।