Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस महासचिव बन सकती हैं प्रियंका!

    By Murari sharanEdited By:
    Updated: Sun, 01 Mar 2015 06:04 PM (IST)

    कांग्रेस की लड़खड़ाती स्‍थिति को जल्‍द ही प्रियंका गांधी का सहारा मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने वाली हैं। अप्रैल में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ-साथ प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। सूत्रों

    नई दिल्ली। कांग्रेस की लड़खड़ाती स्थिति को जल्द ही प्रियंका गांधी का सहारा मिल सकता है। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी जल्द ही सक्रिय राजनीति का हिस्सा बनने वाली हैं। अप्रैल में राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के साथ-साथ प्रियंका को पार्टी महासचिव बनाया जा सकता है। कांग्रेस नेताओं ने इससे संबंधित प्रस्ताव हाई कमान के समक्ष रखा है जिस पर अंतिम फैसला गांधी परिवार को करना है।
    सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सोनिया गांधी से मुलाकात कर यह प्रस्ताव रखा है। नेताओं ने सलाह दी है कि राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने के साथ-साथ्ा प्रियंका गांधी को संगठन का महासचिव बनाया जाए, ताकि वह काम में भाई की मदद कर सकें।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बताया जाता है कि गांधी परिवार नेताओं के इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहा है। हालांकि इस पर आखिरी फैसला राहुल गांधी के छुट्टी से लौटने के बाद किया जाएगा।

    दूसरी ओर, प्रियंका गांधी से जुड़े सूत्रों ने ऐसी किसी खबर से इनकार किया है. यह पहली बार नहीं है, जब प्रियंका गांधी को लेकर इस तरह की खबरें या मांग आ रही है. प्रियंका गांधी पहले भी कह चुकी हैं कि वह कभी सक्रिय राजनीति का हिस्सा नहीं बनेंगी।

    पढ़ें: सोनिया व राहुल गांधी के बीच कोई मतभेद नहींः कांग्रेस