विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ड्रोन के सहारे होगी अब दिल्ली की सड़कों की निगरानी

By Rajesh NiranjanEdited By:
Published: Fri, 12 Dec 2014 05:56 AM (IST)Updated: Fri, 12 Dec 2014 09:38 AM (IST)

उबर दुष्कर्म कांड के बाद फिर सुरक्षा के मोर्चे पर सवालों से घिरी दिल्ली पुलिस अब दिल्ली की सड़कों को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। उबर दुष्कर्म कांड के बाद फिर सुरक्षा के मोर्चे पर सवालों से घिरी दिल्ली पुलिस अब दिल्ली की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए ड्रोन का सहारा लेगी। ड्रोन में अत्याधुनिक नाइट विजन कैमरे लगे होंगे, जिससे यह अंधेरी और अपराध बाहुल सड़कों पर किसी हादसे को तत्काल भांप लेगी और तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दे देगी। वहीं ड्रोन के वीडियो फुटेज भी पुलिस के लिए अपराधियों तक पहुंचने में महत्वपूर्ण साक्ष्य के रूप में काम आएंगे। एक जिले में करीब तीन से चार ड्रोन लगाए जाएंगे।

बता दें कि इसके पहले त्रिलोकपुरी दंगा मामले में असमाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने कैमरे लगे ड्रोन का इस्तेमाल किया था, जिसमें उसे अच्छे परिणाम मिले हैं। इसके अलावा भगवान गणेश व देवी दुर्गा विसर्जन के समय भी घाटों पर निगरानी के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया है।

हालांकि, पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अपराध बाहुल्य व अंधेरे सड़कों पर रात के समय निगरानी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल की परियोजना पर पहले से ही काम चल रहा था, लेकिन उबर दुष्कर्म मामले के बाद ड्रोन के इस्तेमाल की पुलिस विभाग को ज्यादा जरूरत महसूस होने लगी है।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक अगले माह से उत्तरी दिल्ली में ड्रोन से सड़कों की निगरानी की शुरूआत हो जाएगी और इस प्रकार उत्तरी दिल्ली ड्रोन को अपनी नियमित टीम में शामिल करने वाला दिल्ली का पहला जिला होगा। पुलिस अधिकारी के मुताबिक ड्रोन करीब 200 मीटर की ऊंचाई पर उड़ेगी और चौतरफा करीब तीन से चार किलोमीटर तक के दायरे पर नजर बनाए रखेगी। इसके दायरे में दिल्ली विधानसभा व उपराज्यपाल का निवास समेत आस-पास के प्रतिष्ठित संस्थान भी होंगे। अधिकारी के मुताबिक बाद में ड्रोन को क्विक रिस्पांस टीम से भी जोड़ा जाएगा। अधिकारी के मुताबिक यह सभी मौसम में काम करने लायक होगा।

पढ़ें : उबर ने माना, भारत में तोड़े नियम, मांगी माफी

पढ़ें : 'मैं चाहती हूं कि दरिंदे को फांसी पर लटका दिया जाए'