विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंतरराष्‍ट्रीय विकलांगता दिवस पर पीएम मोदी ने सभी दिव्‍यांगों को किया 'सलाम'

By Kamal VermaEdited By:
Published: Sat, 03 Dec 2016 11:52 AM (GMT+05:30)Updated: Sat, 03 Dec 2016 12:13 PM (GMT+05:30)

अंतरराष्‍ट्रीय विकलांगता दिवस पर पीएम मोदी ने ट्वीट कर सभी दिव्‍यांगों के दृढ़ निश्‍चय और उनकी इच्‍छा शक्ति को सलाम किया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस के अवसर पर ट्वीट कर सभी दिव्यांगों को सलाम किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वह इस मौके पर सभी दिव्यांग भाई और बहनों के दृढ़ संकल्प और उनकी दृढ़ इच्छा शक्ति को नमन करते हैं। अपने ट्वीट में उन्होंने सभी दिव्यांगों के उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।

इस अलावा राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अंतरराष्ट्रीय विकलांग दिवस पर विज्ञान भवन में दिव्यांग जनों को नेशनल अवार्ड प्रदान करेंगे। इस कार्यक्रम में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत मौजूद रहेंगे।

गाैरतलब है कि सयुंक्त राष्ट्र संघ ने 3 दिसंबर 1991 से प्रतिवर्ष अन्तरराष्ट्रीय विकलांग दिवस को मनाने की स्वीकृति प्रदान की थी। इसका उद्देश्य आधुनिक समाज में शारीरिक रूप से अक्षम लोगों के साथ हो रहे भेद-भाव को समाप्त किया जाना है।

पीएम मोदी से जुड़ी सभी खबरों को पढ़ने के लिए क्लिक करें