विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जून में कर सकते हैं द्विपक्षीय वार्ता

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Published: Wed, 19 Apr 2017 04:14 PM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 04:54 PM (IST)

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात जर्मनी के हमबर्ग में जुलाई माह में जी-20 शिखर सम्मेलन के वक्त भी होगी।

प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जून में कर सकते हैं द्विपक्षीय वार्ता
प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप जून में कर सकते हैं द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली, जेएनएन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी के बीच जून माह में होने द्विपक्षीय वार्ता होने की संभावना जतायी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक नई दिल्ली और वाशिंगटन के बीच दौरे की तरीख को लेकर चर्चा जारी है। अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार एचआर मैकमास्टर की कल दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात हुई, जिसके बाद से पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच द्विपक्षीय वार्ता को अंजाम देने की कवायदें शुरु हो गयी हैं। मोदी की तीन वर्षों के राजनीतिक सफर में यह उनका पांचवां अमेरिकी दौरा होगा।

पहले उम्मीद जतायी जा रही थी कि शायद मोदी सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र की सालाना बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। हालांकि अब इसमें बदलाव की संभावना है, दरअसल संयुक्त राष्ट्र की सालाना बैठक के दौरान ट्रंप के साथ द्विवपक्षीय वार्ता को लेकर कई देशों की ओर से आवेदन आएं है, साथ ही इस दौरान यूएस प्रशासन काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में यूएस प्रशासन की ओर से जून में मोदी और ट्रंप के बीच मीटिंग को लेकर चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात जर्मनी के हमबर्ग में जुलाई माह में जी-20 शिखर सम्मेलन के वक्त भी होगी।

पिछले दिनों अमेरिकी सुरक्षा सलाहकार मैकमास्टर ने पीएम मोदी से मुलाकात के बाद भारत को अमेरिका का एक प्रमुख रक्षा साझेदारी कहा था, साथ ही आपसी सामरिक संबंधों के महत्व पर जोर दिया था। ऐसे में उम्मीद है कि शायद ट्रंप प्रशासन मोदी के साथ जी-20 और संयुक्त राष्ट्र महासभा से पहले अलग एक बैठक करना चाह रहा है। यह बैठक जून या जुलाई में हो सकती है। अमेरिका की ओर से कहा गया कि मैकमास्टर का भारत दौरा काफी सफल रहा, जिसमें दोनों ओर से क्षेत्रीय मुद्दों समेत आतंकवाद और रक्षा से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा हुयी।

यह भी पढ़ें: लंदन में बैठे आतंकियों ने रची पीएम मोदी- सीएम योगी की हत्या की साजिश

यह भी पढ़ें: अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर वित्त मंत्री अरुण जेटली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।