विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर वित्त मंत्री अरुण जेटली

By Monika minalEdited By:
Published: Wed, 19 Apr 2017 09:03 AM (IST)Updated: Wed, 19 Apr 2017 09:04 AM (IST)

विश्‍व बैंक, आईएमएफ की ग्रीष्‍मकालीन बैठकों के साथ जी-20 सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने के लिए वित्त मंत्री अरुण जेटली अमेरिका जा रहे हैं।

अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर वित्त मंत्री अरुण जेटली
अमेरिका की पांच दिवसीय यात्रा पर वित्त मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली (जेएनएन)। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली बुधवार को पांच दिन की अमेरिका यात्रा पर जा रहे हैं। जेटली वहां विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की ग्रीष्मकालीन बैठकों में शामिल होंगे। साथ ही वे जी-20 देशों की बैठक में भी हिस्सा लेंगे।

वाशिंगटन और न्यूयार्क में अपने प्रवास के दौरान जेटली अमेरिका के मुख्य कार्यकारियों और संस्थागत तथा पेंशन कोष निवेशकों के साथ बैठक करेंगे और उन्हें बताएंगे कि अमेरिका के लिए भारत निवेश मामले में अनुकूल है। उनके साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी होगा, जिसमें आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकान्त दास और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमण्यन रहेंगे। आरबीआई के गवर्नर उर्जित पटेल की अगुवाई में आरबीआई का प्रतिनिधिमंडल भी इन बैठकों में शामिल होगा।

जेटली और पटेल 21 अप्रैल को जी-20 बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक वित्तीय क्षेत्र विकास एवं नियमन तथा अन्य मुद्दों पर केंद्रित होगी। दास भी इस बैठक में शामिल होंगे। बाद में वित्त मंत्री पटेल और दास के साथ वैश्विक विकास और संभावनाओं पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा और वित्तीय समिति (आईएमएफसी) के उद्घाटन सत्र में भी शामिल होंगे। इसके बाद शुरुआती चेतावनी प्रक्रिया पर सत्र होगा।

यह भी पढ़ें: वित्त मंत्री ने जारी किया जेंडर पैरिटी इंडेक्स, बोले भारत बदलाव के लिए ज्यादा तैयार