विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अंबेडकर जयंती पर PM ने लांच की आधार पे सेवा, लोगों को जोड़ने पर मिलेंगे पैसे

By Kishor JoshiEdited By:
Published: Fri, 14 Apr 2017 02:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Apr 2017 02:51 PM (IST)

पीएम मोदी ने डॉ. अंबेडकर की 126वीं जयंती के मौके पर नागपुर में एक जनसभा को संबोधित किया।

अंबेडकर जयंती पर PM ने लांच की आधार पे सेवा, लोगों को जोड़ने पर मिलेंगे पैसे
अंबेडकर जयंती पर PM ने लांच की आधार पे सेवा, लोगों को जोड़ने पर मिलेंगे पैसे

नागपुर (एजेंसी)।  अंबेडकर जंयती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नागपुर पहुंचे। पीएम ने यहां अंबेडकर से जुड़े पवित्र स्थल दीक्षाभूमि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद नए भीम ऐप की लॉन्चिंग के मौके पर पीएम ने आधार पे सेवा शुरू की। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग भीम ऐप को प्रमोट करेंगे उन्हें पैसा कमाने का मौका मिलेगा। अगर कोई भीम ऐप दूसरे को सिखाता है तो उसे 10 रुपए मिलेंगे वहीं अगर कोई दुकानदार अपनी दुकान पर भीम ऐप से लेन-देन करेगा तो उसे 25 रुपए मिलेंगे। यह स्कीम 18 अक्टूबर तक जारी रहेगी। 

डिजिधन मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ज्यादा कैश जीवन में भी महत्व रखता है तथा कम कैश से भी कारोबार चलाया जा सकता है। पीएम ने कहा कि अभावो के बीच प्रभावी जीवन जिया जा सकता है। पीएम ने कहा, 'भ्रष्टाचार मिटाना है तो कैश का कम इस्तेमाल कीजिए। डिजिधन भ्रष्टाचार और कालेधन के खिलाफ सफाई अभियान है। एक युग था जब अंगुठा अनपढ़ होने का सूचक था, लेकिन दौर ऐसा बदला है कि अब सारी शक्ति इस पर आकर सिमट गई है। आपका फोन ही आपका बैंक बन जाएगा। भीम ऐप अर्थव्यवस्था का महारथी साबित होगा।'

प्रधानमंत्री ने बाबा साहब अंबेडकर की तुलना भगवान  शिव से करते हुए कहा कि बाबा साहब ने ज़हर पीकर अमृत की वर्षा की। पीएम ने कहा कि 126वीं जयंती पर उन्होंने कहा कि 2022 तक कुछ कर गुजरने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि भले ही हमे देश के लिए मरने का मौका न मिला हो, लेकिन हमे देश के लिए जीने का मौका मिला है।

पीएम ने कहा, 'हमारा लक्ष्य है कि 2022 तक हर गरीब आदमी के पास घर हो। अब हर गरीब कहेगा डिजिधन ही निजिधन है। हम डिजिटल इंडिया की दिशा में लगातार आगे बढ़ रहे हैं। भीप ऐप 2022 तक आम लोगों को तस्वीर बदलने की ताकत देगा।' उन्होंने कहा भीम एप अर्थव्यवस्था में महारथी की तरह कार्य करेगा।

इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणनवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, रवि शंकर प्रसाद, प्रकाश जावड़ेकर, पीयूष गोयल, रामदास अठावले, हंसराज अहीर और अन्य नेता भी मौजूद थे। 

आधार पे सेवा की विशेषताएं

  • आधार आधारित भुगतान व्यवस्था के शुरू होने के बाद लोग केवल अपने अंगूठे की पहचान के आधार पर भुगतान कर सकेंगे। फिलहाल देश में आधार धारकों की संख्या 111 करोड़ से अधिक हो गई है।
  • जिन लोगों के बैंक खाते आधार के साथ लिंक हो गए हैं, वे सभी इस व्यवस्था का लाभ उठा सकेंगे। वैसे सरकार ने सभी बैंक खातों को आधार से जोड़ने की मुहिम शुरू की है। 
  • अब तक 42 करोड़ खाते आधार से लिंक किए जा चुके हैं। 18 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र वाले लगभग प्रत्येक व्यक्ति को आधार मिल चुका है।
  • इस व्यवस्था में भुगतान हासिल करने वाले के पास एक स्मार्टफोन होना चाहिए जिससे बायोमेटिक सेंसर जुड़ा होगा। सेंसर की कीमत मात्र दो हजार रुपए है। 
  • भुगतान करने के लिए फोन के ऐप में आधार संख्या डालनी होगी और अंगूठे की पहचान कराकर पैसा भेजा जा सकता है।
  • आधार आधारित सिस्टम की शुरुआत 14 बैंकों के साथ होने की संभावना है। इनमें से पांच बैंक भारतीय स्टेट बैंक, सिंडीकेट बैंक, आईडीएफसी बैंक, आंध्रा बैंक और इंडसइंड बैंक ने पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया है। 
  • सरकार ने आधार पे को भीम के साथ जोड़ने का इरादा जताया है। इससे सभी बैंक एक साथ नयी सुविधा मुहैया करा सकेंगे।

यह भी पढ़ें: अंबेडकर जयंती आज, रोशनी से जगमग हुए कार्यक्रम स्थल

यह भी पढ़ें: सीएम योगी का बड़ा ऐलान, महापुरुषों की जयंती पर नहीं होगी स्कूलों की छुट्टी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।