Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट्रोलियम मंत्री के नाम से दो फर्जी गैस कनेक्शन

    By anand rajEdited By:
    Updated: Wed, 07 Jan 2015 09:38 AM (IST)

    केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान भले ही दिल्ली में रहते हों लेकिन उनका गैस कनेक्शन आगरा से संचालित है। वह भी एक नहीं दो। आगरा की दो गैस एजेंसियों ने उनके नाम पर कनेक्शन जारी कर रखे हैं। इन पर नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की

    आगरा (गौरव भारद्वाज)। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान भले ही दिल्ली में रहते हों लेकिन उनका गैस कनेक्शन आगरा से संचालित है। वह भी एक नहीं दो। आगरा की दो गैस एजेंसियों ने उनके नाम पर कनेक्शन जारी कर रखे हैं। इन पर नियमित रूप से घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी हो रही है। इस खुलासे के बाद आइओसी के अधिकारियों के माथे पर बल पड़ गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    घरेलू गैस सिलेंडर वितरण को पारदर्शी बनाने की केंद्र सरकार की कसरत को गैस माफिया बड़ी चुनौती देते रहे हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान पुत्र डॉ. देवेंद्र प्रधान उड़ीसा के देवगढ़ से सांसद हैं। दिल्ली में रह रहे हैं। मगर उनके नाम से गैस एजेंसियों ने दो कनेक्शन जारी कर लिए हैं। एक मुगल गैस सर्विस से और दूसरा गंगा गैस डिस्ट्रीब्यूटर के यहां से है। मुगल गैस सर्विस के यहां उनका उपभोक्ता क्रमांक सी एक्स 15138641 है। यह 11 दिसंबर 2014 को जारी हुआ है, जबकि गंगा गैस एजेंसी में उनकी ग्राहक संख्या सीएक्स 15420836 है। यह कनेक्शन 18 दिसंबर 2014 को जारी किया गया है। दोनों गैस एजेंसी के ग्राहक कार्ड पर केंद्रीय मंत्री का ही फोटो लगा है। इतना ही नहीं उनके पिताजी का नाम भी सही-सही डॉ. देवेंद्र प्रधान रिकॉर्ड में दर्ज है। गैस माफिया ने उनके घर का पता यूजी -25 सेक्टर 16 आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा और यूजी -25 सेक्टर 16 भावना टावर सिकंदरा दिखाया है। जो हकीकत में कहीं नहीं है।

    पढ़ेंः गरीबों को छोटे एलपीजी सिलेंडर का कनेक्शन मुफ्त

    पढ़ेंः पहल को सफल बनाने में जुटीं पेट्रोलियम कंपनियां

    comedy show banner