विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2012 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सीतापुर में धरा गया पाकिस्तानी आतंकी

By Edited By:
Published: Sun, 18 Mar 2012 06:52 PM (IST)Updated: Sun, 18 Mar 2012 11:58 PM (IST)

पुलिस ने रविवार दोपहर यहां रोडवेज बस स्टेशन से पाकिस्तानी आतंकी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। दानिश के पास फर्जी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

सीतापुर। पुलिस ने रविवार दोपहर यहां रोडवेज बस स्टेशन से पाकिस्तानी आतंकी दानिश को गिरफ्तार कर लिया। दानिश के पास फर्जी पासपोर्ट तथा बाराबंकी जिले का फर्जी राशन कार्ड भी बरामद किया गया है।

एटीएस तथा सीतापुर की पुलिस टीम ने सीतापुर रोडवेज बस स्टेशन पर कैसरबाग डिपो (लखनऊ) की बस से पाकिस्तानी नागरिक को दबोच लिया। उसकी पहचान मुहम्मद हनीफ उर्फ दानिश(30) निवासी एसजी 15/7 निकट मुहल्ला जुबेरी थाना वॉच कॉलोनी कराची, पाकिस्तान के तौर पर हुई है। पुलिस ने अनुसार करीब साल भर पहले दानिश कराची से ढाका गया था। उसके पास से कराची से ढाका का हवाई टिकट, फर्जी पासपोर्ट की छाया प्रति, बाराबंकी का बना राशन कार्ड, मोबाइल व सिम कार्ड मिला है। मिले राशन कार्ड में बाराबंकी जिले के पीर बटावन गांव का निवासी दिखा दानिश ने अपने नाम का एपीएल राशन कार्ड भी बनवा लिया।

पुलिस के अनुसार दानिश ढाका से कोलकता होते हुए लखनऊ आया। लखनऊ में ंनईम नामक व्यक्ति के माध्यम से पासपोर्ट बनवाने की फिराक में था। आवेदन पत्र भी तैयार कर लिया था। इसी सिलसिले में वह सीतापुर के इकबाल नामक व्यक्ति से मिलने बस से आ रहा था। बताते हैं कि दानिश खुद को कपड़ा व्यवसायी बताकर काम कर रहा था। एसएसपी पीयूष मोर्डिया ने बताया कि मामले की छानबीन एटीएस कर रही है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।