विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 09, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

व्‍यापमं घोटाले में फिर एक गवाह की मौत का खुलासा

By Kamal VermaEdited By:
Published: Thu, 09 Jul 2015 08:23 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jul 2015 02:31 PM (IST)

व्‍यापमं घोटाले में फिर एक गवाह की मौत होने का खुलासा हुआ है। इस गवाह की मौत उत्‍तर प्रदेश के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। व्यापमं घोटाले में फिर एक गवाह की मौत होने का खुलासा हुआ है। इस गवाह की मौत उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में इलाज के दौरान हुई है। गवाह की पहचान कांस्टेबल संजय सिंह के रूप में हुई है। इस गवाह को व्यापमं घोटाले की जांच करी रही स्पेशल टास्क फोर्स की तरफ से पूछताछ के लिए समन भेजा गया था। जानकारी के मुताबिक इस गवाह की मौत्ा दो माह पहले हुई थी, लेकिन इसका खुलासा अब हुआ है।

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के संजय यादव को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने आरोपी से गवाह बनाया था। उसकी मौत लंबी बीमारी के बाद दो माह पहले ही हो चुकी है, लेकिन एसटीएफ ने बुधवार को अदालत में उसकी बजाय उसका मृत्यु का प्रमाण पत्र पेश किया। व्यापमं द्वारा वर्ष 2013 में आयोजित आरक्षक (कांस्टेबल) भर्ती परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े में संजय आरोपी था। उस पर लोगों से पैसे लेकर भर्ती कराने का आरोप था। एसटीएफ ने उसे बाद में गवाह बना लिया था।

एसटीएफ सूत्रों के अनुसार, संजय ने हमीरपुर के तीन युवकों की भर्ती कराई थी। तीनों युवकों की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है, जो इस समय जमानत पर हैं। सूत्रों के अनुसार, एसटीएफ के विशेष अपर सत्र न्यायाधीश बी.एस. भदौरिया की अदालत में बुधवार को इस मामले की सुनवाई थी और संजय की गवाही होना थी, लेकिन एसटीएफ ने उसकी बजाय उसका मृत्यु प्रमाण पत्र पेश किया।

एसटीएफ ने बताया कि जब उनका दल सम्मन तामील करने संजय के घर पहुंचा तो उसके परिजनों ने उसका मृत्यु प्रमाण पत्र दिया। परिजनों के हवाले से बताया गया कि संजय भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती था और दो माह पहले उसकी मौत हो गई।

शिवराज ने माना व्यापमं से उनकी छवि को पहुंचा नुकसान

व्यापमं घोटाले की जांच सीबीआई को सौंपे जाने से मिली राहत : शिवराज

पढ़ें: व्यापमं घोटाले में एक और मौत का खुलासा

व्यापमं घोटाले की जांच अब सीबीआई के हवाले